पंजाब के भगोड़े AAP विधायक ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, दिल्ली टीम को बताया 'अब्दाली'

Harmeet Singh: पंजाब के सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, जो रेप के एक पुराने मामले में पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। उन्होंने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बुधवार को एक वीडियो जारी कर उन्होंने दावा किया कि पंजाब पुलिस उन्हें गैंगस्टर घोषित कर एनकाउंटर में मारने की साजिश रच रही है। हरियाणा के करनाल में अपने रिश्तेदार के घर छिपे पठानमाजरा पुलिस के पहुंचने पर दीवार फांदकर स्कॉर्पियो गाड़ी में फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी गाड़ी पर गोलीबारी की, लेकिन वह दूसरी ओर से निकलकर बच गए। विधायक ने जोर देकर कहा कि उनकी पुलिस के साथ कोई झड़प नहीं हुई और वह भगवान की कृपा से सुरक्षित हैं।
पंजाब के नेताओं से एकजुटता की अपील
पठानमाजरा ने AAP की दिल्ली नेतृत्व वाली लॉबी पर पंजाब को नियंत्रित करने का आरोप लगाया और इसे "अहमद शाह अब्दाली" जैसी बाहरी शक्ति से तुलना की। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के इशारे पर पंजाब पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। विधायक ने अपने साथी विधायकों और मंत्रियों से एकजुट होकर इस "अत्याचार" के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह एक पुराने मामले में अपनी पूर्व पत्नी से जुड़े आरोपों में फंसाए जा रहे हैं और उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। पठानमाजरा ने यह भी बताया कि उनके पीछे 500पुलिसकर्मी, 8-10एसपी, 5डीएसपी और कई SHO लगाए गए हैं।
राजनीतिक विवाद और फरारी का ड्रामा
पठानमाजरा ने पुलिस का सम्मान करने की बात कही, लेकिन दावा किया कि यह कार्रवाई दिल्ली के आदेश पर हो रही है। इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो में AAP की दिल्ली लॉबी पर पंजाब के नेताओं को दबाने का आरोप लगाया था। उनकी फरारी और पुलिस पर गोलीबारी के दावों ने पंजाब की सियासत में हलचल मचा दी है। विधायक का कहना है कि वह बेगुनाह हैं और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। इस मामले ने AAP के भीतर अंतर्कलह को उजागर किया है, जहां पठानमाजरा ने दिल्ली के नेतृत्व पर पंजाब की स्वायत्तता को कुचलने का आरोप लगाया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply