Rahul Gandhi in Raebareli: ‘चुनाव चोरी किए जा रहे हैं…’ राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा

Rahul Gandhi in Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदरपुर में सांसद राहुल गांधी ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के नतीजों में कुछ तो गड़बड़ है। महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजों को देखने के बाद हमें वोट चोरी के ब्लैक एंड वाइट सबूत मिले। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव चोरी किए जा रहे हैं। जनता से उनका हक छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। हम सब संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
प्रजापति समाज के सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में 90 फीसदी आबादी ओबीसी, दलित और आदिवासियों की है। लेकिन ये भाजपा-आरएसएस के लोग नहीं चाहते कि ये कभी आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि ये चाहते हैं कि दलित वहीं पर रहे, अंबानी जहां हैं वहीं पर रहें। प्रधानमंत्री मोदी खुद ओबीसी हैं, लेकिन जाति जनगणना पर कुछ नहीं बोलते। मैंने संसद में इसपर सवाल किया तो वे डेढ़ घंटे तक भाषण देते रहे लेकिन जाति जनगणना पर एक भी शब्द नहीं बोले।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया विरोध
राहुल गांधी दो दिवसीय रायबरेली के दौरे पर हैं। हरचंदपुर पहुंचते ही राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं विरोध किया। साथ ही राहुल गांधी वापस जाओ से जैसे नारे भी लगाए। वहीं पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। वहीं राज्य के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पहली बार खुले तौर पर सांसद का विरोध किया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply