अर्जुन चौटाला ने प्रदेश सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- पंजाब और हरियाणा के बिगड़े हालात के पीछे दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्री जिम्मेदार

Haryanan News: हरियाणा में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं और अब इस पर सियासत भी तेज हो गई है। रानिया इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने प्रदेश सरकार पर बाढ़ प्रबंधन में नाकामी का आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। हरियाणा में आई बाढ़ को लेकर इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात पूरी तरह से सरकार की लापरवाही और असफलता का नतीजा हैं।
अर्जुन चौटाला ने कहा कि सरकार ने न तो समय रहते नहरों की सफाई करवाई, न ही कोई मरम्मत कार्य किया। जिसका खामियाजा अब किसान भुगत रहे हैं। "अगर सरकार ने समय रहते एक्शन लिया होता तो आज लाखों किसानों की फसलें बर्बाद नहीं होतीं। उन्होंने सरकार से किसानों को ₹50,000प्रति एकड़ का मुआवजा देने की भी मांग की।
हरियाणा और पंजाब की सरकारें नाकाम रही हैं- अर्जुन चौटाला
विधायक अर्जुन चौटाला ने पंजाब सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के खिलाफ राजनीति की, और अगर वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम का सही इस्तेमाल किया गया होता, तो हरियाणा को पानी की सप्लाई मिलती और पंजाब जलभराव से नहीं जूझता।हरियाणा और पंजाब – दोनों राज्यों की सरकारें नाकाम रही हैं। अगर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री पहले से ठोस कदम उठाते, तो ये हालात पैदा ही नहीं होते।
‘INSOने पेश की एक मिसाल’
अर्जुन चौटाला ने INSO यानी इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन की पहल की सराहना की, जिन्होंने पंजाब के 350 गांव गोद लेकर बाढ़ पीड़ितों की मदद की एक मिसाल पेश की है।उन्होंने कहा कि उन्हें INSO पर गर्व है। INSO ने ज़मीन पर जाकर जो काम किया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply