Search KhabarFast

Press ESC to close

अतीक अहमद के बेटे असद को STF ने किया ढेर, हथियार हुआ बरामद

अतीक अहमद के बेटे असद को STF ने किया ढेर, हथियार हुआ बरामद

नई दिल्ली:गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एनकाउंटर कर दिया है। वह उमेश पाल हत्याकांड में वांछित था। डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल के नेतृत्व वाली STFकी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मकसूदन के पुत्र गुलाम नाम के एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। ये मुठभेड़ झांसी में हुई है। दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने इनके पास से विदेशी हथियार बरामद किए हैं।

आपको बता दें कि,एक तरफ उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और अशरफ को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है। दूसरी तरफ यूपी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई. यूपी एसटीएफ ने झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या करने वाला मोहम्मद गुलाम भी मारा गया है।

गौरतलब है कि 24 फरवरी को प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल जब अपने घर जा रहे थे, तब गली के बाहर कार से निकलते वक्त उन पर शूटरों ने फायरिंग कर दी थी। इस दौरान बम भी फेंके गए थे। इस हमले में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर्स की मौत हो गई थी।

उमेश पाल की पत्नी ने इस मामले में अतीक, उसके भाई अशरफ समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में शाइस्ता के साथ 5 शूटरों (अतीक अहमद का बेटा असद, अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबि) की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई. पुलिस ने 47 दिन से फरार असद और गुलाम को मार गिराया है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हापुड़ में दीपांशु पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, सूर्या मर्डर केस से क्यों जोड़ रहे लोग

Uttar Pradesh News: हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से वार कर दिया था। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। लोग इस गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर के से जोड़ रहे हैं। दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकूओं से हमला किया गया।

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast