GST कटौती से रोटी-कपड़ा-मकान पर राहत, अश्विनी वैष्णव बोले - मिडिल क्लास फैमिली को मिली मोदी की सौगात

Ashwini Vaishnaw On Tax Relief: भारत सरकार ने 03सितंबर को वस्तु एवं सेवा कर (GST) में बड़े बदलावों की घोषणा की है, जो 22सितंबर से लागू होंगे। जिसका उद्देश्य आम जनता की मूलभूत आवश्यकताओं रोटी, कपड़ा और मकान को और सस्ता करना है। वहीं, अब इस बैठक के बाद शनिवार को केंद्रीय रेलवे और दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन बदलावों की सराहना की और इसे मध्यम वर्ग के लिए एक बड़ा तोहफा बताया।
अश्विनी वैष्णव का बयान
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन सुधारों को 'मध्यम वर्ग के लिए ऐतिहासिक कदम' करार दिया। उन्होंने कहा 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15अगस्त के दिन लाल किले से जो संकल्प लिया था, उसे इन सुधारों ने हकीकत में बदला है। रोटी, कपड़ा और मकान जैसी जरूरी चीजें अब सस्ती होंगी, जिससे हर परिवार का बैंक बैलेंस, बचत और निवेश बढ़ेगा।' उन्होंने यह भी बताया कि GST सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था को अतिरिक्त 20लाख करोड़ रुपये का योगदान मिल सकता है, क्योंकि उपभोक्ता खर्च बढ़ेगा और उत्पादन में वृद्धि होगी।
अश्विनी वैष्णव विपक्ष पर निशाना साधते हुए आगे कहते है कि साल 2014से पहले टैक्स की वजह से मिडिल क्लास फैमिली भारी बोझ तले दबी हुई थी। लेकिन 2014के बाद मोदी सरकार आई, जिसके बाद GST लागू किया गया, जिससे ये बोझ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने टैक्स को जितना संभव हो सकता है, उतना कम करने का प्रयास किया है।
GST में किए गए बदलाव
दरअसल, इन सुधारों को लागू करने का फैसला GST परिषद की 56वीं बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। इसके तहत पहले चार स्लैब (5%, 12%, 18%, और 28%) थे, जिन्हें अब घटाकर दो स्लैब (5%और 18%) कर दिया गया है। इसके अलावा 'सिन गुड्स' (स्वास्थ्य और समाज के लिए हानिकारक माने जाने वाले उत्पाद) और लग्जरी सामानों के लिए एक नया 40%टैक्स स्लैब बनाया गया है। बता दें, सिन गुड्स में सिगरेट, पान मसाला, गुटखा, कोल्ड ड्रिंक्स, और ऑनलाइन जुआ जैसे उत्पाद शामिल हैं।
1. खाद्य पदार्थों पर राहत
शून्य GST: ब्रेड, रोटी, खाखरा, चपाती, दूध, छेना, पनीर, और प्री-पैकेज्ड पिज्जा ब्रेड जैसी रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं पर अब कोई GST नहीं लगेगा।
5%स्लैब: पास्ता, कॉर्न फ्लेक्स, नूडल्स, बिस्कुट, जैम, जेली, मुरब्बा, फलों का रस, और नारियल पानी जैसी वस्तुओं पर GST12%से घटाकर 5%कर दिया गया है।
2. कपड़ों की खरीदारी सस्ती
5%स्लैब: 2,500रुपये तक के रेडीमेड कपड़े, साड़ी, जींस, टी-शर्ट, और जूते अब 12%के बजाय 5% GST स्लैब में आएंगे।
सिंथेटिक धागे और सिलाई धागे: इन पर भी GST 12%और 18%से घटाकर 5%कर दिया गया है।
3. घर निर्माण सामग्री पर कर में कमी
सीमेंट पर राहत: सीमेंट पर GST को 28%से घटाकर 18%किया गया है, जिससे निर्माण लागत में कमी आएगी।
अन्य निर्माण सामग्री: ईंट, रेत, स्टील, और पत्थर जैसी सामग्रियों पर भी जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाया गया है, जिससे मकान निर्माण और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं सस्ती होंगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply