Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार-बंगाल को जोड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 6 घंटे 35 मिनट में जमालपुर से हावड़ा; जानें रूट की खासियत

बिहार-बंगाल को जोड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 6 घंटे 35 मिनट में जमालपुर से हावड़ा; जानें रूट की खासियत

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे ने बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर और पश्चिम बंगाल के हावड़ा को जोड़ने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की है। यह सेमी-हाईस्पीड ट्रेन 16अगस्त 2025को अपने उद्घाटन सफर के साथ शुरू हो रही है, जबकि नियमित संचालन 17अगस्त से शुरू होगा। यह ट्रेन भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार है, जो अब जमालपुर से शुरू होकर यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। यह ट्रेन 441किलोमीटर की दूरी को मात्र 6घंटे 35मिनट में तय करेगी।

कब रवाना होगी जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस?

जानकारी के अनुसार. यह ट्रेन आज दोपहर शनिवार 16अगस्त को जमालपुर से 3:30बजे रवाना होगी और रात 10:05बजे हावड़ा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में, हावड़ा से जमालपुर के लिए ट्रेन सुबह 7:45बजे शुरू होगी और दोपहर 2:15बजे जमालपुर पहुंचेगी। बता दें, यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (शुक्रवार को छोड़कर) चलेगी, जिससे यात्रियों को नियमित और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी।

इस ट्रेन का उद्घाटन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा वर्चुअली किया जाएगा। जमालपुर जंक्शन से मालदा डिवीजन के DRM मनीष कुमार गुप्ता इसे हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22310/22309) अपने सफर के दौरान आठ स्टेशनों पर रुकेगी। जिसमें भागलपुर, बराहट, मंदर हिल, हंसडीहा, नोनियात, दुमका, रामपुरहाट और बोलपुर शांतिनिकेतन स्टेशन शामिल हैं।

कितना होगा किराया?

यात्री IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, या स्टेशन पर PRS काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं। जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में दो श्रेणियां उपलब्ध हैं।

एसी चेयर कार (CC): 1290रुपये

एग्जिक्यूटिव चेयर कार (EC): 2335रुपये

ट्रेन की खासियत

इस वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 8 कोच हैं, जिनमें 1 एग्जिक्यूटिव चेयर कार और 7 चेयर कार शामिल हैं। यह ट्रेन 590 यात्रियों को ले जाने की क्षमता रखती है, जिसमें 44 यात्री एग्जिक्यूटिव चेयर कार में और 546 यात्री चेयर कार में यात्रा कर सकते हैं। आधुनिक डिजाइन, आरामदायक सीटें और तेज गति इस ट्रेन को क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बनाती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शिमला-मनाली से भी ज्यादा खूबसूरत हैं हिमाचल के ये 5 ड्रीम विलेज, गर्मी में मिलेगा ठंड का असली मजा

अगर आप शिमला और मनाली जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों से हटकर कुछ शांत, खूबसूरत और ठंडी जगह की तलाश में हैं, तो हिमाचल प्रदेश के ये 5 गांव आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। जून की तपती गर्मी में भी यहां का मौसम ठंडा और सुकून देने वाला रहता है।

Sky Diving in India: एडवेंचर का मजा लेना है? भारत में इन जगहों पर कर सकते हैं स्काई डाइविंग

अगर आप एडवेंचर और रोमांच के शौकीन हैं, तो स्काई डाइविंग आपके लिए एक परफेक्ट एक्सपीरियंस हो सकता है। भारत में अब कई जगहों पर स्काई डाइविंग की सुविधा उपलब्ध है, जहां आप आसमान से जमीन तक गिरने का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। यह एडवेंचर स्पोर्ट्स धीरे-धीरे भारत में भी काफी लोकप्रिय हो रहा है और युवा इसे अपने ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर रहे हैं। प्रशिक्षित एक्सपर्ट्स की देखरेख में यह एक्टिविटी पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती है।

सिर्फ ₹25,400 और... तिरुपति, रामेश्वरम समेत 5 धामों के दर्शन, IRCTC ने लॉन्च किया सस्ता टूर पैकेज

IRCTC ने यात्रियों के लिए एक शानदार टूर पैकेज पेश किया है, जिसके तहत मात्र ₹25,400 में दक्षिण भारत के 5 प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज में तिरुपति बालाजी से लेकर रामेश्वरम तक की पवित्र यात्रा शामिल है। कम बजट में धार्मिक यात्रा करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है, जिसमें आरामदायक यात्रा और दर्शन की पूरी सुविधा दी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast