JAC 12th Board 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में रांची के देव तिवारी ने मारी बाजी, 95.62% बच्चे पास
JAC 12th Board Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 05जून 2025को कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में कुल 95.62%छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। JAC के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने रिजल्ट की घोषणा आज दोपहर 2बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। इस साल रांची के देव तिवारी ने टॉप किया है।
बता दें, इस साल JAC 12वीं आर्ट्स परीक्षा में लगभग 2,28,832छात्रों ने हिस्सा लिया था। ये परीक्षाएं 11फरवरी से 04मार्च तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं। जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 28फरवरी से 11मार्च 2025तक हुईं।
देव तिवारी बने 12वीं आर्ट्स के टॉपर
रांची के देव तिवारी ने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है। उन्होंने 500में से 481अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर पदमा, हजारीबाग की प्रेरणा कुमारी है, जिन्होंने 470अंक हासिल किए हैं। जबकि तीसरे स्थान पर दो छात्रों ने अपनी जगह बनाई हैं। सूरज कुमार दास और कुमारी रीतिंबरा ने 466अंक प्राप्त किए हैं।
कॉमर्स-साइंस स्ट्रीम का प्रदर्शन
मालूम हो कि इससे पहले 31मई को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं बोर्ड के कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट जारी किए थे। साइंस स्ट्रीम में धनबाद की अंकिता दत्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 477/500अंक (95.4%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 79.26%रहा। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में चाईबासा की रेशमी कुमारी ने टॉप किया। कॉमर्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत 91.2%दर्ज किया गया। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 80.53%रहा, जबकि लड़कों का 48.43%। कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 95%और लड़कों का 86%रहा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र अपने रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट्स jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर देख सकते हैं।
1, सबसे पहले झारखंड 12वीं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
2. इसके बाद JAC 12th Result 2025लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
4. अपनी सारी डिटेल्स दर्ज के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. आखिर में अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें या प्रिंट करें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply