बेटे की आखों के सामने काटा पिता का कुल्हाड़ी से गला, अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या

Indian Men Murder In America:अमेरिका के डलास शहर में 10 सितंबर को एक भारतीय मूल के व्यक्ति की क्रूर हत्या ने सभी को स्तब्ध कर दिया। 50 वर्षीय चंद्रमौली नागमल्लैया की टेक्सास के डाउनटाउन सूट्स मोटल में पत्नी और बेटे के सामने कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई।
यह भयावह घटना टेनिसन गोल्फ कोर्स के पास इंटरस्टेट 30 के निकट हुई। डलास पुलिस ने 37 वर्षीय योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को संदिग्ध बताते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उस पर कैपिटल मर्डर का आरोप लगाया गया है और वह बिना जमानत के हिरासत में है, साथ ही उस पर इमिग्रेशन डिटेनर भी लागू है। भारतीय समुदाय में इस घटना से गहरा आघात और शोक व्याप्त है।
मामूली विवाद बना मौत का कारण
पुलिस के अनुसार, चंद्रमौली मोटल में अपनी पत्नी और 18 वर्षीय बेटे के साथ थे। उन्होंने योर्डानिस और उसकी महिला सहयोगी को खराब वॉशिंग मशीन का उपयोग न करने की सलाह दी। योर्डानिस को यह बर्दाश्त नहीं हुआ कि चंद्रमौली ने उनकी सहयोगी के माध्यम से बात की। गुस्से में उसने कमरे से निकलकर एक मचेते (कुल्हाड़ी) ली और चंद्रमौली पर हमला कर दिया। चंद्रमौली मदद के लिए चिल्लाते हुए मोटल के पार्किंग क्षेत्र की ओर भागे, लेकिन योर्डानिस ने उनका पीछा किया। चंद्रमौली की पत्नी और बेटे ने हस्तक्षेप की कोशिश की, मगर योर्डानिस ने उन्हें धक्का देकर हमला जारी रखा।
डस्टबिन में फेंका सिर
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ कि योर्डानिस ने चंद्रमौली का सिर काटने के बाद उसे पार्किंग में लात मारी और फिर डस्टबिन में फेंक दिया। डलास फायर-रेस्क्यू कर्मियों ने खून से सने योर्डानिस का पीछा किया और पुलिस ने उसे पास ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है। यह घटना भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए गहरा झटका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द सजा का भरोसा दिलाया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply