Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh: बाहुबली राजा भैया पर पत्नी भानवी ने लगाए आरोप, मोदा-शाह से लगाई अपील की गुहार

Uttar Pradesh: बाहुबली राजा भैया पर पत्नी भानवी ने लगाए आरोप, मोदा-शाह से लगाई अपील की गुहार

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के चर्चित बाहुबली नेता और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पत्नी भानवी सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिल्ली के सफदरगंज थाने में एक नई FIR दर्ज कराई है। यह मामला उनके वैवाहिक विवाद और तलाक की प्रक्रिया से जुड़ा है। जो पिछले कई वर्षों से सुर्खियों में रहा है। भानवी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की अपील की है।
 
नए आरोप और FIR का विवरण
भानवी सिंह ने अपनी शिकायत में राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 18 पन्नों की शिकायत में उन्होंने दावा किया है कि 1995 में उनकी शादी के बाद से ही उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। भानवी ने आरोप लगाया कि राजा भैया ने उनकी छोटी बहन साध्वी सिंह के साथ अवैध संबंध बनाए। जिसके चलते उनकी बहन गर्भवती हुई थी और बाद में उसका गर्भपात कराया गया। इसके अलावा, भानवी ने राजा भैया पर मारपीट, अपमान और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। 
 
ससुराल पक्ष का आरोप
भानवी ने न केवल राजा भैया, बल्कि उनकी मां और अन्य ससुराल वालों पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत के अनुसार, शादी के बाद उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी और घरेलू जिम्मेदारियों में उलझा दिया गया। भानवी ने दावा किया कि राजा भैया ज्यादातर समय लखनऊ में बिताते थे। जबकि वह प्रतापगढ़ के भदरी कोठी में अकेले रहने को मजबूर थीं। 
 
अमित शाह और मोदी से अपील
भानवी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उनके द्वारा 2023 में दर्ज कराए गए एक अन्य मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, जिसमें राजा भैया के भाई और MLC अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप था। भानवी ने दावा किया कि EOW अक्षय को बचाने की कोशिश कर रही है। 
 
राजा भैया का पक्ष
इस मामले में राजा भैया ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन, उनके भाई अक्षय प्रताप सिंह ने भानवी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सच्चाई जल्द सामने आएगी। यह पारिवारिक विवाद अब सियासी हलकों में भी चर्चा का विषय बनेगा। 

Leave Your Comments



लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast