Search KhabarFast

Press ESC to close

Unlock-4 Guideline: दिल्ली में 7 सितंबर से दौड़ेगी मेट्रो, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जानिए पूरी गाइडलाइन

Unlock-4 Guideline: दिल्ली में 7 सितंबर से दौड़ेगी मेट्रो, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जानिए पूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली,

www.khabarfast.com

अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी

दिल्ली में दौड़ेगी 7 सितंबर से मेट्रो

धार्मिक आयोजन में भी शामिल हो सकते है 100 लोग

स्कूल-कॉलेज अभी नहीं खुलेंगे

गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

दिल्ली में 7 सितंबर से फिर से मेट्रो दौड़ती दिखाई देगी. गृह मंत्रालय ने अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी कर दी है. जिसमें मेट्रो दौड़ती हुई दिखाई देगी. 21 सितंबर से धार्मिक आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की भी इजाजत दे दी गई है.इससे पहले धार्मिक आयोजनों में कम से कम 50 लोग शामिल होते थे. दिल्ली में मेट्रो को मंजूरी मिलने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई है. केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मुझे खुशी है कि मेट्रो को चरणबद्ध तरीके से 7 सितंबर से अपना परिचालन शुरू करने की अनुमति दी गई है. अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी होने के बाद दिल्ली मेट्रो ने ऐलान किया है कि उसकी सेवाएं 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगी हालांकि, मेट्रो सशर्त चलाई जाएगी.

शनिवार को जारी हुई गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस में,21 सितंबर से सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल आदि से जुड़े समारोहों की अनुमति होगी, लेकिन एक छत के नीचे अधिकतम 100 लोग मौजूद रह सकेंगे. हालांकि, ऐसे समारोहों में अनिवार्य रूप से फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर और कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा. सिनेमा हॉल, स्विमिंग पुल, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (कुछ विशेष मामलों को छोड़कर) अभी भी बंद रहेंगे. वहीं, कंटनेमेंट जोन से बाहर 9 से 12वीं कक्षा तक के छात्र अपने परिवार की सहमति के बाद शिक्षकों से मिलने स्कूल जा सकेंगे. सरकार ने स्कूल-कॉलेज को 30 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है. गाइडलाइन-4 जारी होने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी पर भी देखी जा सकती है.

 

 

Leave Your Comments



लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast