JAC 12th Board 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी, कॉमर्स में रेशमी और साइंस में अंकिता दत्ता ने किया टॉप

JAC Board 12th Toppers List 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शनिवार 31 मई को 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए है। इसी के साथ टॉपर्स की भी सूची जारी कर दी है। साइंस स्ट्रीम में धनबाद की अंकिता दत्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 477/500 अंक (95.4%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में चाईबासा की रेशमी कुमारी ने टॉप किया। रेशमी की इस उपलब्धि ने उनके स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।
इस साल साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणामों की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम जून 2025 के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है।
स्ट्रीम वाइस बच्चों का प्रदर्शन
JAC बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 में साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 79.26% रहा, जो पिछले वर्ष (72.70%) की तुलना में 7% अधिक है। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत 91.2% दर्ज किया गया। इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 80.53% रहा, जबकि लड़कों का 48.43%। कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 95% और लड़कों का 86% रहा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र अपने रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट्स jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर देख सकते हैं।
1, सबसे पहले झारखंड 12वीं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
2. इसके बाद JAC 12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
4. अपनी सारी डिटेल्स दर्ज के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. आखिर में अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें या प्रिंट करें।
Leave a Reply