NCERT 2025 के पाठ्यक्रम से इन चैप्टर्स की हुई छुट्टी, अब ये नए अध्याय हुए शामिल

NCERT 2025 Syllabus: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26के लिए अपनी पाठ्यपुस्तकों में कई जरूरी बदलाव किए हैं। ये बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे (NCFSE) 2023के अनुरूप किए गए हैं। खास तौर पर कक्षा 7, 8और 12की सामाजिक विज्ञान और इतिहास की किताबों में बड़े बदलाव देखे गए हैं। जिनका उद्देश्य भारतीय परंपराओं, दर्शन, ज्ञान प्रणालियों और स्थानीय संदर्भों को शिक्षा में शामिल करना है। तो आइए जानते है कि इन किताबों से किन चैप्टर्स को हटाया गया और किन्हें शामिल किया गया है।
हटाए गए अध्याय और विषय
NCERT ने अपनी किताबों से कई अहम विषयों और अध्यायों को हटाया है। जिससे इतिहास और सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई में बदलाव आया है। निम्नलिखित विषयों और अध्यायों को हटाया गया है-:
1. कक्षा 7की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक Exploring Society: India and Beyond से दिल्ली सल्तनत और मुगल साम्राज्य से संबंधित सभी अध्याय और उल्लेख हटा दिए गए हैं। पहले इन विषयों में तुगलक, खल्जी, ममलूक और लोदी वंशों के साथ मुगल शासकों की उपलब्धियों पर विस्तृत जानकारी शामिल थी।
2. कक्षा 8की सामाजिक विज्ञान की किताब से टीपू सुल्तान, हैदर अली, रजिया सुल्तान और नूरजहाँ जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के उल्लेख हटा दिए गए हैं। इसके अलावा 'India After Independence' अध्याय, अंग्रेज-मैसूर युद्ध और मुगल साम्राज्य के पतन से संबंधित अध्याय भी हटाए गए हैं।
3. कक्षा 10से 'Democracy and Diversity', 'Popular Struggles and Movements' और 'Challenges to Democracy' जैसे अध्याय हटाए गए हैं।
4. कक्षा 11और 12की राजनीति विज्ञान की किताबों से गैर-संरेखण आंदोलन, शीत युद्ध और औद्योगिक क्रांति जैसे विषयों को हटाया गया है। कक्षा 12की इतिहास की किताब Themes in Indian History से 'Theme 9: Kings and Chronicles, The Mughal Courts' अध्याय हटा दिया गया है। इसके अलावा बाबरी मस्जिद, 2002के गुजरात दंगों और महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित कुछ हिस्सों को या तो हटाया गया है या संशोधित किया गया है।
किताब में शामिल किए गए अध्याय और विषय
NCERT ने पाठ्यपुस्तकों में कई नए विषय और अध्याय जोड़े हैं, जो भारतीय संस्कृति, प्राचीन इतिहास, और समकालीन पहलुओं पर केंद्रित हैं। निम्नलिखित विषयों और अध्यायों को शामिल किया गया है-:
1. भारत की पवित्र भूगोल और तीर्थ स्थल
कक्षा 7 की नई सामाजिक विज्ञान की किताब में मगध, मौर्य, शुंग, और सातवाहन जैसे प्राचीन भारतीय वंशों पर विस्तृत अध्याय शामिल किए गए हैं। इसके अलावा एक नया अध्याय 'How the Land Becomes Sacred' जोड़ा गया है। जो भारत की पवित्र भूगोल और तीर्थ स्थलों पर केंद्रित है। इसमें हिंदू धर्म में शामिल 12ज्योतिर्लिंग, चार धाम यात्रा, बौद्ध धर्म, इस्लाम धर्म में अजमेर शरीफ और अन्य धर्मों के पवित्र स्थल शामिल हैं।
2. महाकुंभ मेला
कक्षा 7 की किताब में महाकुंभ मेले पर एक नया अध्याय शामिल किया गया है। जिसमें इसे दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम बताया गया है। हालांकि, इस अध्याय में मेले में हुई भगदड़ जैसी घटनाओं का उल्लेख नहीं है।
3. सरकारी पहल
कक्षा 7 और 8 की किताबों में मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया, और अटल टनल जैसे सरकारी कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। ये विषय छात्रों को आधुनिक भारत के विकास से जोड़ने के लिए जोड़े गए हैं। इसके अलावा कक्षा 7में भारतीय संविधान पर एक नया अध्याय जोड़ा गया है, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज को घर पर फहराने के अधिकार से संबंधित 2004के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का उल्लेख है।
4. सैन्य नायकों पर नए अध्याय
कक्षा 7 और 8 की किताबों में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान, और मेजर सोमनाथ शर्मा जैसे सैन्य नायकों के जीवन और बलिदान पर नए अध्याय जोड़े गए हैं।
Leave a Reply