MNS ने दी कपिल शर्मा को चेतावनी, शो पर आए सेलेब्स लेते हैं शहर का नाम गलत

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा और उनकी टीम एक बार फिर मुश्किल में नजर आ रहे हैं। सालों पहले बॉम्बे को आधिकारिक रूप से मुंबई नाम दिया गया था। इसके बाद भी फेमस कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में अभी तक बॉम्बे का जिक्र होता रहा है। इस बात पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने आपत्ति जताई है। एमएनएस के नेता अमेय खोपकर ने कहा है कि बॉलीवुड सहित अन्य जगहों पर मुंबई को सम्मान देते हुए उसका सही नाम लेना चाहिए।
एमएनएस दी चेतावनी
एमएनएस का कहना है कि 1995 में महाराष्ट्र सरकार और 1996 में केंद्र सरकार द्वारा बॉम्बे का नाम बदलकर मुंबई किया गया था। इसके बाद भी कई सितारे, राजनेता और शो होस्ट अभी भी पुराने नाम का इस्तेमाल करते हैं, जो सही नहीं है। उन्होंने इस बारे में सतर्क रहने और मुंबई नाम का ही इस्तेमाल करने की चेतावनी दी है।
एक्स पर किया पोस्ट
एमएनएस ने शिल्पा शेट्टी, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और शमिता शेट्टी वाले एपिसोड का एक क्लिप शेयर करते हुए अपनी बात कही। यहां हुमा अपनी मुंबई आने की जर्नी शेयर करते हुए शहर को बॉम्बे कहते हुए नजर आ रही हैं। अमेय खोपकर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अधिकारिक रूप से बॉम्बे का नाम मुंबई रखे जाने के 30 साल बाद भी, बॉलीवुड में कपिल शर्मा शो में अब भी सेलिब्रिटी मेहमान, दिल्ली आधारित राज्यसभा सांसद, शो के एंकर और कई हिंदी फिल्मों द्वारा बॉम्बे का जिक्र किया जाता है।
इन शहरों का बदला गया था नाम
दरअसल, महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार ने 1995 और 1996 में आधिकारिक मंजूरी देने के बाद, कोलकाता, चेन्नई, बंगलौर से पहले इसका नाम मुंबई हो गया है। इसके बाद भी ये अनुरोध किया जा रहा है कि मुंबई के नाम का सम्मान के साथ उल्लेख किया जाए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply