RBSE 10th Result 2025:राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, 93.60% छात्र पास, यहां चेक करें रिजल्ट

RBSE 10th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 28 मई 2025 को कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 93.60% है। जो पिछले वर्ष के 93.03% की तुलना में थोड़ा सुधार दर्शाता है। इस बार भी छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। जिसमें छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 94.08% और छात्रों का 93.16% है।
इस वर्ष 10,94,186 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जिसमें से 10,71,460 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 5,75,554 लड़के और 5,18,632 लड़कियां थीं। परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 हुआ था। परिणामों की घोषणा के साथ बोर्ड ने यह भी बताया कि इस बार टॉपर्स की सूची जारी नहीं की जाएगी। लेकिन जिला-वार प्रदर्शन की जानकारी साझा की गई है।
छात्र अपने परिणाम ऐसे चेक करें
1. आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in के
2. होमपेज पर 'बोर्ड रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
3. यहां राजस्थान 10वीं (मैट्रिक) रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
4. लॉग इन पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
5. राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट की प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर खुल
जाएगी।
6. मार्कशीट डाउनलोड कर सकतें हैं।
पिछले वर्ष की तरह इस बार भी छात्रों को 33% अंक प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर प्राप्त करने अनिवार्य थे। जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हो गए हैं। वे पूरक परीक्षा में भाग ले सकते हैं। जिसका शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई बच्चा अंकों से असंतुष्ट है तो, छात्र जुलाई 2025 में पुनर्मूल्यांकन या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन शुल्क 7 दिनों के भीतर आवेदन करने पर 300 रुपये प्रति विषय और उसके बाद 600 रुपये प्रति विषय चार्ज लगेगा।
Leave a Reply