Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान को जोर का झटका, 38 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान को जोर का झटका, 38 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

Big Blow For Chirag Paswan: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के 38 नेताओं ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले नेताओं में प्रदेश महासचिव रतन पासवान भी शामिल है। खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा की कार्यशौली नाराजगी का कारण बताया जा रहा है।

दरअसल एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह को 23जुलाई को पार्टी का जिलाध्यक्ष बना दिया। आरोप है कि खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के इशारे पर ये काम हुआ। इससे नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। एक खुला पत्र जारी भी किया गया है। जिसमें कार्यकर्ताओं और वरीय नेताओं से मार्मिक अपील की गई है।

इन नेताओं ने दिया इस्तीफा 

नए जिलाध्यक्ष के विरोध में खगड़ियों के बलुआही में एक बैठक आयोजित की गई। इसके बाद लोजपा के 38नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, प्रदेश महासचिव रतन पासवान, युवा जिलाध्यक्ष सुजीत पासवान सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। शिवराज यादव ने बताया कि सभी सात प्रखंड अध्यक्षों ने भी इस्तीफा दिया है और इस संबंध में एक खुला पत्र भी जारी किया गया है।

लोजपा का गढ़ है खगड़िया

बता दें कि खगड़िया के संस्थापक रामविलास पासवान की धरती है। यहीं उन्होंने अपनी पार्टी की नींव रखी थी। बाद में इसे विस्तारित किया गया। खगड़िया में ही पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। इस बीच खगड़िया सांसद के मुख्य प्रतिनिधि डॉ पवन जायसवाल ने कहा कि मनीष कुमार को जिलाध्यक्ष बनाने का निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का है। कुछ लोग स्वार्थ का राजनीति कर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व को मामले की जानकारी दी जा रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के दिग्गज अधीर रंजन चौधरी पर हमला, TMC-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

West Bengal Election:पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करीब आते देख चुनाव प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दल अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस दौरान बंगाल से हिंसा की खबर भी सामने आ रही है।

HARYANA NEWS: ‘फसल बेचने के लिए सरकार ने लगाई तमाम पाबंदियां’ कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Haryana News: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने अनाज मंडी का दौरा कर हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। दौरे के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर चिंता जताई और सरकार की नीतियों को पूरी तरह विफल बताया। कुमारी सैलजा आज सिरसा के दौरे पर थी और मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया।

अपने घर में अलग-थलग पड़े राहुल! थरूर से लेकर कमलनाथ तक मिला रहे मोदी सरकार की 'हां में हां'?

Rift In Congress: पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार के रुख को लेकर आक्रामक है और सरकार की विदेश नीति की आलोचना कर रहे हैं। अब इसी बात को लेकर कांग्रेस के भीतर मतभेद हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast