Search KhabarFast

Press ESC to close

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक, अचानक इस वजह से लिया गया फैसला; जानें कब से होगी शुरू

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक, अचानक इस वजह से लिया गया फैसला; जानें कब से होगी शुरू

Kedarnath Yatra On Hold: हिन्दुओं की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा में से एक केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। फिलहाल जो यात्री केदरनाथ के लिए जा रहे थे उन्हें सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोक दिया गया है। बता दें कि रुद्रप्रयाग  और चमोली जिले में आज मौसम गड़बड़ रह सकता है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। जिसे देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी में जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, नदी अभी भी खतरे के निशाना से पार नहीं किया है।

बारिश की वजह से यात्री परेशान

दरअसल उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। पिछले दिनों सोनप्रयाग में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ था, जिसमें केदारनाथ से लौट रहे 40से अधिक श्रद्धालु फंस गए थे। हालांकि, बाद में सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र के पास फंसे 40श्रद्धालुओं को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई है। कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही है। आपको बता दें कि बीते दिनों बरकोट के पास बादल भी फटा था।

चार जिलों की हालत खराब

आपको बता दें कि उत्तराखंड के चार जिलों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने 7और 8जुलाई को उत्तराखंड के टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में भूस्खलन की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

केदारनाथ यात्रा क्यों महत्वपूर्ण

केदारनाथ यात्रा हिन्दू धर्म की एक महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा है। जो भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित केदारनाथ मंदिर तक की जाती है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और चार धाम यात्रा ( यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ ) का हिस्सा है। आपको बता दें कि केदारनाथ मंदिर हिमालय की गोद में 3,583 मीटर की ऊचाई पर स्थित है। इसे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शिमला-मनाली से भी ज्यादा खूबसूरत हैं हिमाचल के ये 5 ड्रीम विलेज, गर्मी में मिलेगा ठंड का असली मजा

अगर आप शिमला और मनाली जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों से हटकर कुछ शांत, खूबसूरत और ठंडी जगह की तलाश में हैं, तो हिमाचल प्रदेश के ये 5 गांव आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। जून की तपती गर्मी में भी यहां का मौसम ठंडा और सुकून देने वाला रहता है।

Sky Diving in India: एडवेंचर का मजा लेना है? भारत में इन जगहों पर कर सकते हैं स्काई डाइविंग

अगर आप एडवेंचर और रोमांच के शौकीन हैं, तो स्काई डाइविंग आपके लिए एक परफेक्ट एक्सपीरियंस हो सकता है। भारत में अब कई जगहों पर स्काई डाइविंग की सुविधा उपलब्ध है, जहां आप आसमान से जमीन तक गिरने का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। यह एडवेंचर स्पोर्ट्स धीरे-धीरे भारत में भी काफी लोकप्रिय हो रहा है और युवा इसे अपने ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर रहे हैं। प्रशिक्षित एक्सपर्ट्स की देखरेख में यह एक्टिविटी पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती है।

सिर्फ ₹25,400 और... तिरुपति, रामेश्वरम समेत 5 धामों के दर्शन, IRCTC ने लॉन्च किया सस्ता टूर पैकेज

IRCTC ने यात्रियों के लिए एक शानदार टूर पैकेज पेश किया है, जिसके तहत मात्र ₹25,400 में दक्षिण भारत के 5 प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज में तिरुपति बालाजी से लेकर रामेश्वरम तक की पवित्र यात्रा शामिल है। कम बजट में धार्मिक यात्रा करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है, जिसमें आरामदायक यात्रा और दर्शन की पूरी सुविधा दी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast