नेपाल हिंसा पर मनीषा कोइराला का छलका दर्द, बोलीं- न्याय की मांग का जवाब गोलियों से मिला

Nepal Gen Z Protest: नेपाल में इस समय युवाओं का Gen-Z प्रदर्शन हिंसा का रूप ले चुका है। इस सबके पिछे सोशल मीडिया है। नेपाल की ओली सरकार ने इंस्टाग्राम और फेसबुक सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा दिया। इसके विरोध में Gen-Z यानी 18 से 28 साल के युवा सड़कों पर उतर आए हैं। इसके बाद देश के कई शहरों में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी हुई है। इस हिंसा को देखते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने एक सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
मनीषा ने नेपाली भाषा में दिया मैसेज
मनीषा कोइराला ने अपने इंस्टाग्राम पर खून से लथपथ जूते की एक इमोशनल फोटो शेयर की और साथ ही देश को झकझोर देने वाले इस हिंसा को लेकर एक मैसेज भी दिया। एक्ट्रेस ने नेपाली भाषा में लिखा कि आजको दिन नेपालका लागि कालो दिन हो। जब जनताको आवाज, भ्रष्टाचारविरुद्धको आक्रोश र न्यायको मागलाई गोलीले जवाफ दिइयो। इसका मतलब है कि आज नेपाल के लिए एक काला दिन है। जब लोगों की आवाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों से दिया जाता है।
मनीषा का नेपाल से क्या है रिश्ता
दरअसल, मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त 1970 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुआ था। एक्ट्रेस के दादा विशेश्वर प्रसाद नेपाल के पीएम और पिता प्रकाश कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। 1989 में मनीषा ने नेपाली फिल्म फेरी भेटौला से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सुभाष घई की फिल्म सौदागर से मनीषा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके साथ भी मनीषा नेपाली लड़कियों की वेशयावृति और तस्करी रोकने का काम भी कर रही हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply