Search KhabarFast

Press ESC to close

Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना में हो सकता है विस्तार, इन बीमारियों को भी किया जाएगा कवर

Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना में हो सकता है विस्तार, इन बीमारियों को भी किया जाएगा कवर

Ayushman Bharat Card: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को लेकर सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस योजना के तहत इसमें अल्जाइमर और डिमेंशिया समेत कई बीमारियों को शामिल किया जा सकता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने 70 साल और उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को योजना में शामिल किए जाने का ऐलान किया था।

आयुष्मान भारत योजना

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी आयुष्मान भारत योजना में और भी पैकेज शामिल करने की तैयारी कर रही है। इनमें खासतौर से ऐसी बीमारियां शामिल हैं, जिनका शिकार उम्र के चलते बुजुर्ग हो जाते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि योजना में विस्तार के बाद लाभार्थियों की संख्या में भारी इजाफा हो सकता है। आपको बता दें, फिलहाल, इस योजना में 25 हेल्थ पैकेज शामिल हैं।

मेडिकल एक्सपर्ट्स की कमेटी

मेडिकल एक्सपर्ट्स की अगुवाई वाली एक कमेटी AB-PMJAY की नियमित रूप से समीक्षा करती है। इस योजना में एक सब ग्रुप पर खास फोकस किया जा रहा है। कमेटी बुजुर्गों को प्रभावित करने वाली स्वास्थ्य परेशानियों को लेकर काम करेगी। एक ऐसी बीमारियां, जिनमें बुजुर्गों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है। इसलिए कमेटी एक ऐसा पैकेज तैयार करने की कोशिश में है, जिसमें बुजुर्गों को सही समय पर इलाज मिल सके।

बुजुर्गों के लिए तैयार किए जा रहे पैकेज

एक रिपोर्ट के अनुसार, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर, कैंसर, अल्जाइमर और डिमेंशिया उन स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल हैं, जिनका सामना कई बुजुर्ग करते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार, संभावनाएं हैं कि बुजुर्गों के लिए तैयार किए जा रहे पैकेज में इन बीमारियों और जटिलताओं के इलाज को शामिल किया जा सकता है।

आयुष्मान  कार्ड की शुरुआत साल 2018 में शुरू हुई थी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल और इससे ज्यादा उम्र के किसी भी आयवर्ग वाले सभी बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली से अभी दूर है मानसून! राजधानी में कब बरसेगा बदरा, छाता-रेनकोट निकाल कर रहें तैयार

Weather Update:देश के दक्षिणी हिस्से में मॉनसून की प्रगति के साथ दिल्ली में भी मानसून को लेकर संभवानाएं बढ़ती जा रही है। कई राज्यों में मानसून दस्तक दे दी है लेकिन, राजधानी दिल्ली अभी भी मानसून की पहुंच से दूर है। माना जा रहा है कि 25 से 30 जून के बीच मानसून का आगमन हो सकता है। यानी दिल्ली दिल्ली में इस बार अपने तय समय के आसपास ही मानसून पहुंचे की आशंका है।

बंगाल विधानसभा चुनाव में दिखाया था धौंस, अब STF के हत्थे चढ़ा टीएमसी का पुष्पा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान को STF ने नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से तलाश में चल रहे नेता की गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

Tourist Place: भारत में यह जगह बना पसंदीदा हिल स्टेशन, एक ही दिन में बदल जाते हैं तीन मौसम

Tourist Place: गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां मौसम सुहावना हो, भीड़भाड़ कम हो और प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में दिखाई दे। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बसा कल्पा ऐसा ही एक पर्यटन स्थल है, जहां पर्यटक एक ही दिन में कई मौसमों का अनुभव कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast