JAC 10th Result:झारखंड 10वीं बोर्ड रिजल्ट हुआ जारी, इस तरह करें मार्कशीट डाउनलोड

Jharkhand Board Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रुप से घोषित कर दिया है। इस साल की परीक्षाएं 11 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। जिसमें लगभग 4 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है। जिसमें टॉपर्स की सूची भी जारी की गई। इस बार का कुल पास प्रतिशत 91.71% रहा, जिसमें लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।
मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
1. छात्र अपने रिजल्ट और मार्कशीट को JAC की आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
2. मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें
3.सबसे पहले jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
4.होमपेज पर "JAC 10th Result 2025" या "Annual Secondary Examination Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
5. रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें। यदि मांगे तो जन्म तिथि या रजिस्ट्रेशन नंबर भी डालें।
6."सबमिट" बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।
7.रिजल्ट को चेक करने के बाद, मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
8.छात्र SMS के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए "RESULT JAC10 RollCode+RollNumber Registration Number" टाइप करके 56263 पर भेजें। रिजल्ट आपके मोबाइल पर SMS के रूप में प्राप्त होगा।
पिछले वर्ष का मूल्यांकन परिणाम
पिछले वर्ष की तुलना में इस साल रिजल्ट में थोड़ी देरी से आई है। लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया। बोर्ड ने यह कहा कि परिणाम सटीक और पारदर्शी हों। यदि किसी छात्र को मार्कशीट में कोई गड़बड़ी (जैसे नाम, अंक, या अन्य जानकारी में शक) लगे तो वे तुरंत अपने स्कूल या JAC कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं वे री-चेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। असफल छात्रों के लिए पूरक परीक्षा का आयोजन जल्द ही किया जाएगा।
Leave a Reply