नेपाल Gen Z प्रदर्शन: जेल तोड़कर भाग रहे कैदियों पर सेना ने की फायरिंग, 2 की मौत और कई घायल

Nepal Jailbreak: नेपाल में Gen Z प्रदर्शन के बाद से देश की राजनीति में उथल-पुथल जारी है। इसी बीच नेपाल के रामेछाप में कैदियों ने जेल से भागने की कोशिश की। इसके बाद सेना ने फायरिंग कर दी। वहीं इस फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो कैदियों की मौत हो गई। साथ ही 10 और कैदियों को गोली लगी है। नेपाल में सेना का कंट्रोल होने के बाद गोलीबारी की ये पहली घटना सामने आई है। इस घटना से पहले काठमांडू जेल तोड़कर भागे बांग्लादेशी नागरिक को एसएसबी ने पकड़ा। यह शख्स सोने की तस्करी के आरोप में पांच साल से नेपाल में कैद था।
बिहार-नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा
वहीं, बिहार-नेपाल सीमा के रक्सौल सीमा की सुरक्षा में लगी SSB की 47 बटालियन ने एक बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद अबुल हसन ढाली को हिरासत में लिया है। SSB 47वीं बटालियन के कमांडेंट संजय पांडे ने बताया कि नेपाल में तीन दिनों से बदले स्थिति को देखते हुए सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही बुधवार लगभग 3 बजे दिन में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान मोहम्मद अबुल हसन ढली ने बताया कि यह नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित जेल में 5 साल से कैद है और नेपाल में हुए जेल ब्रेक में भाग कर यह रक्सौल पहुंचा है, जिसे आगे की कार्यवाही के लिए हरपुर थाना को सौंपा जा रहा है।
दरअसल, नेपाल में ओली सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दूसरे ओर तीसरे दिन नेपाल के कई जिलों से लगभग 15000 कैदी जेल से भाग निकले हैं। इसके बाद से देश की सेना और भी सतर्क हो गई है। यहां तक की भारत ने भी नेपाल-भारत की को लेकर सचेत हो गई है। वहीं नेपाल में इस Gen Z प्रदर्शन भयावह रूप ले लिया है जिसमें कई लोगों ने अपनी जान भी गवा दी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply