ट्रंप ने फिर एक बार दोहराया 'Zero Tarrif' का दावा, बोले- भारत ने उनसे सभी टैरिफ खत्म...

Trump On Tarrifs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दुनिया का सबसे अधिक टैरिफ वाला देश करार देते हुए फिर हमला बोला है। स्कॉट जेनिंग्स रेडियो शो में उन्होंने दावा किया कि भारत ने अमेरिकी सामान पर सभी टैरिफ हटाने की पेशकश की है, जो उनकी टैरिफ नीति की जीत है।
ट्रंप ने कहा कि भारत, चीन और ब्राजील जैसे देश उच्च टैरिफ से अमेरिका को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन उनकी नीतियों ने भारत को 'जीरो टैरिफ' की पेशकश करने पर मजबूर किया। उन्होंने हार्ले-डेविडसन का उदाहरण दिया, जिसे भारत में 200% टैरिफ के कारण स्थानीय प्लांट लगाना पड़ा। ट्रंप का कहना है कि टैरिफ ने अमेरिका को मजबूत सौदेबाजी की स्थिति दी है।
भारत-अमेरिका व्यापार में तनाव
भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं, खासकर जब ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया और रूस से तेल खरीद के लिए इसे 50% तक बढ़ा दिया। भारत ने रूस से तेल खरीद बंद करने की मांग ठुकराते हुए कहा कि यह फैसला जनता के लिए सस्ती ऊर्जा सुनिश्चित करने के लिए है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जोर देकर कहा कि व्यापार वार्ता जारी है और नवंबर तक द्विपक्षीय समझौता संभव है। लेकिन भारत ने साफ किया कि वह किसानों, मछुआरों और डेयरी उद्योग के हितों से समझौता नहीं करेगा।
अमेरिका में भी आलोचना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अपनी घरेलू प्राथमिकताओं को सर्वोपरि रखेगा। ट्रंप की टैरिफ नीति की अमेरिका में भी आलोचना हो रही है, जहां अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इससे अमेरिकी उपभोक्ताओं और निर्माताओं को नुकसान हो सकता है। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने ट्रंप की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान के प्रति उनकी नरमी ने भारत के साथ अमेरिका के रणनीतिक संबंधों को कमजोर किया है। भारत ने ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए कहा कि कोई भी समझौता आपसी हितों पर आधारित होगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply