Horoscope Today 01 September 2025, Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मेष समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को बरतनी होगी सावधानी; जानें केसा रहेगा आपका आज का दिन?

HOROSCOPE TODAY 01September 2025AAJ KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 01 सिंतबर 2025, सोमवार का दिन विशेष है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आत्मविश्वास के साथ फैसला लें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। । परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।
वृषभ राशि (Taurus)
मेष राशि के जातकों को आज के दिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। काम के लिए किसी दूसरे शहर जा सकते है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा के योग बन सकते है। जीवनसाथी को उपहार देने से रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। खान-पान पर ध्यान दें। मेहमानों का आना-जाना रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। विवादों से बचें और कम मेहनत से अधिक लाभ की उम्मीद करें। कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ सकता है। धन लाभ के योग बन सकते है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। निजी जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए तालमेल बनाएं रखें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में लापरवाही ना दिखाएं। लेकिन किसी के दवाब में आकर भी काम करना आपके लिए परेशानी खड़ा कर सकता है। विदेशों से धन लाभ की संभावना है। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। अपनी चीजों का ध्यान रखें। ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। नौकरी में किस्मत खुल सकती है। सरकारी क्षेत्र से धन लाभ की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। घर में सुख-शांति और सामंजस्य रहेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को आज के दिन अपने कामों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के कई रास्ते खुलेंगे। बहुत अधिक हंसी-मजाक से बचें। नौकरी में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में सहयोगी आपकी आलोचना कर सकते हैं। कानूनी मामलों में दूरी बनाएं रखें। सेहत का ध्यान जरूर रखें। काम और प्यार में सामंजस्य बनाए रखें। घर में परिवार वालों का आना-जाना लगा रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कानूनी विवादों से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। परिवार में सबकी सेहत का ध्यान रखें। अपने पार्टनर से प्यार का इजहार के लिए दिन अच्छा है। परिवार में आपकी अहमियत बढ़ेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहना वाला है। आपके साधनों में वृद्धि होगी। यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरी और व्यवसाय में सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पति-पत्नी समझदारी से काम करें और परिवार में सामंजस्य बनाए रखें ।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। अपने इमोशन पर कंट्रोल रखें। मानसिक व्यथा और संतान के कारण परेशानी हो सकती है। मन लगा के और मेहनत से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते है। कृषि और कला क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में असमंजस रह सकता है। पुराने मित्र मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ समय अच्छा बिताएंगे।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है। करियर में अच्छा मोड़ आएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। काम को लेकर बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी होंगी। धन लाभ के योग है। तनाव और थकान से बचें। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
Leave a Reply