Delhi News: दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली: तीन राज्यों में दिल्ली पुलिस की सेल और केंद्रीय एजेंसियों के सयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस ऑपरेशन में ISIS आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया। इसी कड़ी में दिल्ली में एक और संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह सभी आतंकी दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे थे, मगर ने पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने दिल्ली, मुंबई और झारखंड तीन राज्यों में छापेमारी की।
दिल्ली पुलिस सूत्र के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पार्ट्स भी बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दो दिल्ली से, एक मध्य प्रदेश से, एक हैदराबाद से और एक रांची से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पुर्जे भी बरामद किए हैं।
देश में बड़ी आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे आतंकी
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के इस ऑपरेशन में पहले तीन आतंकियों को हिरासत में लिया गया। इसमें दो, आफताब और सूफियान, मुंबई के रहने वाले हैं और इन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। वहीं, गुरुवार को दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, ISIS का यह मॉड्यूल देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply