HARYANA NEWS: कृषि मंत्री पर जमकर बरसीं विनेश फोगाट, बोलीं- किसानों से मिले और फोटो सूट करवाया

HARYANA NEWS: हरियाणा के जींद में कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने बीजेपी सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा किबीजेपी सरकार ने GST में जो बदलाव किया है, उन्होंने अपनी गलती सुधारने का ये फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने GST में जो दो बड़े बदलाव किए है। हमारे नेता राहुल गांधी 10साल से GST को लेकर आवाज उठा रहे थे। बीजेपी जो जनता के बीच वाहवाही लूट रही है। उन्होंने सिर्फ अपनी गलती को सुधारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव काफी ज्यदा मेहनत कर रहे हैं। देखते है आगे क्या होगा।
कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने जुलाना हल्के के बरसात से प्रभावित गावों का दौरा किया। इस दौरान किसानों से खेतों में हुए नुकसान का आकलन किया। उन्होंनेसरकार से किसानों को समस्याओं को उचित मुवावजा दिलाने की बात कही। फोगाट ने कहा कि सरकार की तरफ से किसानों को उचित मुवावजा देना चाहिए। सरकार को किसानों की तरफ ध्यान देना चाहिए।
कृषि मंत्री पर जमकर बरसीं विनेश फोगाट
विनेश फोगाट ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी को 10 हजार रूपये देने की बात कर रहे हैं, दस हजार में तो आज के समय में खाद और बीज भी नहीं आता। उन्होंने कहा कि किसानों को 60हजार से 70हजार रूपये के करीब मुआवजा देना चाहिए। किसान देश का अनदाता है और देश का पेट भरने का काम किसान करता है। फोगाट ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपदा क्षेत्र में किसानों से मिले और फोटो सूट करवाया। कोई कुछ करें हम तो अपने किसानों के बीच अपना काम करने आये है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply