पानी पानी हुई दिल्ली... कश्मीरी गेट से लेकर सिविल लाइंस के घरों में घुसा पानी, सीएम आवास तक बाढ़ का खतरा

Delhi Flood: दिल्ली में भारी बारिश और यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिती पैदा हो गई है। इस समय यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। यमुना के बढ़ते जलस्तर से गीता कॉलोनी, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, मजनू का टीला और मयूर विहार जैसे इलाकों का बुरा हाल है। अब तक 14,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके साथ ही राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी हैं।
सिविल लाइंस का हुआ बूरा हाल
यमुना बाजार से लेकर सिविल लाइन्स तक कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सिविल लाइंस जैसे दिल्ली के पॉश इलाकों में भी मकानों के निचले हिस्से पानी में डूब गए हैं। सिविल लाइंस में ही सीएम आवास भी स्थित है। बाढ़ का पानी दिल्ली सचिवालय के पास तक पहुंच गया है, जहां सीएम, कैबिनेट मंत्रियों के ऑफिस हैं। वहीं मयूर विहार, आईटीओ और गीता कॉलोनी में लोगों के लिए राहत शिविर लगाए गए हैं।
कई इलाकों के लोग परेशान
वासुदेव घाट, निगम बोध घाट, मॉनेस्ट्री और मजनूं का टीला में भी बाढ़ की स्थिती पैदा हो गई है। पुराना लोहा पुल, ISBT, बुराड़ी से लेकर न्यू उस्मानपुर और नजफगढ़ में भी यमुना का पानी कॉलोनियों में घुस चुका है। वहीं कालिंदी कुंज में भी यमुना का कहर दिखाई दे रहा है, जिसके बाद आस-पास के निचले इलाकों में पानी भर गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज, 5 सितंबर को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। यमुना के आस-पास के निचले इलाकों में हालात काफी खराब हैं। लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है, लेकिन दिल्ली के लिए मुश्किल इसलिए बढ़ रही है क्योंकि अब यमुना का पानी दिल्ली के पॉश इलाकों तक धूस चुका है।
पुराने लोहे का पुल हुआ बंद
यमुना नदी के विकराल रूप को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 2 सितंबर 2025 से पुराने लोहे के पुल को बंद कर दिया है। इस पुल पर गाड़ियों और पैदल यात्रियों का आना-जाना पूरी तरह से रोक दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ियों के लिए डायवर्जन रूट तय किए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply