‘ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से...’ लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली: बिहार में जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। वहीं दूसी तरफ सभी राजनीती पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं आरोप-प्रतिरोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा!
लालू यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा!। इससे पहले में भाजपा के नेतृत्व में बिहार बंद को लेकर लालू यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है। लालू यादव ने कहा कि बीजेपी के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे है, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है?।
बिहार बंद का किया था ऐलान
आपको बता दें कि पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में एनडीए ने बिहार बद का ऐलान किया था। यह बंद सुबह 7 बजे से 12 बजे तक कुल 5 घंटे तक प्रभावी रहा। वहीं, एनडीए ने दावा किया कि यह प्रदर्शन बिल्कुल शांतिपूर्व किया गया है। इस दौरान किसी प्रकार की कोई रुकावट पैदा नहीं हुई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply