नागपुर दंगे में टेरर लिंक! फहीम सिर्फ मोहरा, असली साजिशकर्ता कौन?

Nagpur Riots Terror Link: महाराष्ट्र के शांत शहरों में से एक नागपुर अब आतंकी साजिश के शक के घेरे में आ गया है। हाल ही में यहां कश्मीर की तर्ज पर हिंसा देखने को मिली। अचानक भीड़ जमा हुई, दंगाइयों ने चेहरे रुमाल से ढंक लिए और पत्थरबाजी का तरीका भी कश्मीर हिंसा जैसा था। पुलिस को 66वीडियो मिले हैं, जिनसे साफ पता चलता है कि भीड़ को सुनियोजित तरीके से भड़काया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि फहीम सिर्फ एक मोहरा है, असली साजिश किसी बड़े आतंकी संगठन ने रची थी। शक है कि इस हिंसा को स्लीपर सेल के जरिए अंजाम दिया गया। भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया गया था।
कश्मीर पैटर्न पर हुई हिंसा
जांच अधिकारियों के मुताबिक, दंगाइयों ने पुलिस को मुख्य निशाना बनाया। यह तरीका कश्मीर हिंसा से मेल खाता है। पुलिस ने अब तक फहीम समेत 10आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि फहीम अकेले इतनी भीड़ इकट्ठा नहीं कर सकता था, जिससे यह शक गहरा गया कि उसके पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है।
जांच के अहम बिंदु
पुलिस और जांच एजेंसियां इन अहम सवालों के जवाब तलाश रही हैं—
फंडिंग:इस हिंसा के लिए पैसा कहां से आया और किसने दिया?
भीड़ जुटाने की प्लानिंग:कब, कैसे और किसके इशारे पर भीड़ इकट्ठा हुई?
फर्जी खबरें और टूलकिट:अफवाहें फैलाने और हिंसा भड़काने के लिए किसने क्या रणनीति बनाई?
पुलिस को शक है कि 17मार्च की हिंसा की योजना पहले से बनाई गई थी। यह भी सामने आया है कि इसकी साजिश एक मदरसे में रची गई थी और इसमें एक धर्मगुरु की भूमिका हो सकती है।
CCTV और वायरल वीडियो से जुटाए जा रहे सबूत
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दंगे के बाद आरोपियों को भागने और छिपने में किसने मदद की। अब तक 50से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अन्य आरोपियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज और सोशल मीडिया वीडियो खंगाले जा रहे हैं।
नागपुर पुलिस कमिश्नर रविंदर सिंघल ने बताया कि हिंसा के दौरान पत्थरबाजी, आगजनी और पुलिस पर हमले किए गए। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे पूर्व-नियोजित साजिश करार दिया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply