PM मोदी की तारीफ करने पर शशि थरूर को मिली वाहवाही, बीजेपी सांसद बोले - खरगे और राहुल को सीखना चाहिए

Shashi Tharoor Praise PM Modi: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आज रायसीना डायलॉग 2025में कहा कि साल 2022में उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर जो रुख अपनाया था वो गलत था। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत सरकार के रुख की सराहना की। इसके बाद अब बीजेपी उनकी तारीफ कर रही है। इस मामले में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को शशि थरूर से कुछ सीखना चाहिए। उनकी तारीफ करनी चाहिए।
संबित पात्रा ने आगे कहा कि शशि थरूर कूटनीति को अच्छी तरह से समझते हैं। इसलिए कांग्रेस के अन्य नेताओं को उनसे सीखना चाहिए। क्योंकि वे हर समय पीएम के खिलाफ बोलते रहते हैं।'
शशि थरूर ने स्वीकार की अपनी गलती
बता दें, जब साल 2022में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, तब शशि थरूर ने भारत की तटस्थ नीति की आलोचना की थी। उन्होंने भारत से आक्रमण की खुले तौर पर निंदा करने की मांग की थी। लेकिन अब उन्होंने स्वीकार किया कि भारत की संतुलित नीति ने उसे एक मजबूत कूटनीतिक स्थिति में पहुंचा दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत की नीति का विरोध करने पर उन्हें बाद में शर्मिंदगी उठानी पड़ी।
'प्रधानमंत्री दोनों देशों में स्वीकार किए जाते हैं'
शशि थरूर ने कहा कि भारत की रणनीति ने देश को ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित कर दिया है, जो रूस और यूक्रेन दोनों के राष्ट्रपतियों से मिल सकते हैं। उन्होंने कहा 'प्रधानमंत्री मोदी दो हफ्ते के अंतराल में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों को गले लगा सकते हैं और दोनों उन्हें स्वीकार भी करेंगे।'
शशि थरूर ने अपनी आलोचना का कारण बताते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सीमाओं का उल्लंघन हुआ था। उन्होंने कहा 'यूक्रेन की संप्रभुता पर हमला हुआ और भारत हमेशा अंतरराष्ट्रीय विवादों के समाधान के लिए बल प्रयोग को अस्वीकार करने के पक्ष में रहा है।'
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply