Dussehra 2025: 01 या 02 अक्टूबर...कब मनाया जाएगा दशहरा का पर्व, जानें क्या कहता है हिंदू पंचांग?

Dussehra 2025 Date: नवरात्रि का पावन पर्व शुरु हो चुका है। जिसके बाद आता है है असत्य पर सत्य की जीत का पर्व यानी दशहरा या विजयादशमी। इस पर्व भगवान राम की रावण पर विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। हर साल यह त्योहार भक्तों में उत्साह भर देता है। लेकिन इस बार तारीख को लेकर थोड़ी कंफ्यूजन बनी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि इस बार दशहरा 01 अक्टूबर को मनाया जाएगा। तो वहीं, कुछ लोगों के हिसाब स 02 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। तो अब मसला यह है कि दशहरा की सही तारीख कौन-सी है?
कब मनाया जाएगा विजयादशमी का पर्व?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दशहरा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। 2025 में यह तिथि 01 अक्टूबर की शाम 7:01 बजे से शुरू होकर 02 अक्टूबर की दोपहर 4:26 बजे तक रहेगी। चूंकि अधिकांश पूजा और उत्सव अपराह्न काल (दोपहर के समय) में किए जाते हैं, इसलिए 02 अक्टूबर, गुरुवार को ही दशहरा मनाया जाएगा।
दशहरा की पूजा का शुभ मुहूर्त
अपराह्न पूजा समय:02 अक्टूबर को दोपहर 1:21 से 3:44 बजे तक।
विजय मुहूर्त:दोपहर 2:09 से 2:56 बजे तक।
दशहरा पर्व का महत्व
बता दें, दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। रामायण के अनुसार, यह वह दिन है जब भगवान राम ने लंका के राजा रावण का वध किया और सीता माता को मुक्त कराया। इस पर्व सच्चाई की जीत के लिए जाना जाता है, इसी कारण इसे 'विजयादशमी' कहा जाता है।
इसके अलावा देवी दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी इसी तिथि पर किया था, जो नारी शक्ति की विजय का संदेश देता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि सत्य, धैर्य और धर्म का मार्ग अंततः सफल होता है। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी की आराधना के बाद दसवें दिन बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को जलाकर लोग अपनी नकारात्मकता को नष्ट करने का संकल्प लेते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply