पहले मारपीट, फिर घोंटा गला और आखिर में सूटकेस...लिव-इन पार्टनर ने ही ले ली GF की जान

Kanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। यहां प्यार की आड़ में छिपी नफरत ने एक युवती की जिंदगी छीन ली। दरअसल, 20 साल की आकांक्षा, जो अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी, उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि आरोपी और कोई नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही निकला। जिसने पहले उसका गला घोंटा, फिर शव को सूटकेस में ठूंसकर करीब 100 किलोमीटर दूर बांदा जिले के यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने करीब घटना के दो महीने बाद खुलासा किया।
क्या है पूरा मामला?
इस मामले में डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि 08 अगस्त को कानपुर देहात के सुजनीपुर गांव निवासी विजयश्री ने अपनी बेटी आकांक्षा के लापता होने की शिकायत बर्रा थाने में दर्ज कराई थी। छानबीन करने पर पता चला कि वह बर्रा स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करती थी औऱ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी युवक से उसकी दोस्ती हुई।
धीरे-धीरे यह दोस्ती लिव-इन रिलेशनशिप में बदल गई। दोनों कानपुर में एक किराए के फ्लैट में साथ रहने लगे। लेकिन जल्द ही रिश्ते में दरारें पड़ने लगीं। आरोपी की दूसरी प्रेमिका के साथ उसके गुप्त संबंधों का पता चलने पर विवाद बढ़ गया। आकांक्षा शादी का दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन आरोपी उससे शादी नहीं करना चाहता था। इसी गुस्से ने इस विवाद को हत्या तक पहुंचा दिया।
आरोपी ने कई कई खुलासे
पुलिस पूछताछ में भी आरोपी ने गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन फोन लोकेशन और कॉल डिटेल्स ने उसकी पोल खोल दी। जिसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि आकांक्षा के अलावा भा उसकी लाइफ में कई लड़कियां थी। लेकिन आकांक्षा को सच पता चल गया। जिसके बाद से उनके बीच लगातार झगडे होने लगे।
आरोपी ने बताया कि हादसे वाले दिन भी दोनों का झगड़ा हुआ था। लेकिन झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आकांक्षा को पहले जमकर पीटा। फिर, गुस्से में आकर उसके गले को दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने दोस्त की मदद ली। दोनों ने शव को सूटकेस में डाल दिया और रात के अंधेरे में बाइक से बांदा के चिल्ला घाट पहुंचे। वहां यमुना नदी में सूटकेस को धक्का दे दिया।
हत्या के 2 महीने बाद हुआ खुलासा
दो महीने तक यह मामला रहस्य बना रहा। आकांक्षा के लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के फोन की जांच शुरू की। जिसके बाद चैट्स से दूसरी प्रेमिका के साथ उसके संबंध और हत्या की साजिश का पता चला। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि दूसरी प्रेमिका के दबाव में उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। बांदा पुलिस ने नदी से सूटकेस बरामद कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जहां गला घोंटने की पुष्टि हुई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply