‘कांग्रेस के पास झूठ, भ्रष्टाचार और घोटालों के अलावा कुछ नहीं है’ राहुल गांधी पर सीएम नायब सैनी ने किए तीखे प्रहार

CM Nayab Saini in Panipat: हरियाणा के पानीपत में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कांग्रेस पार्टी पर तीखे प्रहार किए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने जो संकल्प जनता के सामने रखे थे, उन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “217 योजनाएं नहीं, बल्कि संकल्प हमारे सामने थे। इनमें से 42 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं और 90 संकल्प इस साल के अंत तक पूरे हो जाएंगे। हमारी सरकार तेज गति से काम कर रही है। हम जो कहते हैं, उसे निभाते हैं, जबकि कांग्रेस घोषणाएं करके भूल जाती है।
राहुल गांधी पर सीएम सैनी ने किया पलटवार
कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, अच्छा है, जल्दी बन जा। नहीं तो बिना दूल्हे की बारात घूम रही है।राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास जनता को देने के लिए कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस के पास झूठ, भ्रष्टाचार और घोटालों के अलावा कुछ नहीं है। राहुल गांधी झूठ का मेमोरेंडम लेकर घूम रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पानीपत भारतीय जनता पार्टी के इतिहास का यह विशेष अवसर बन रहा है। पार्टी का यहां बहुत पुराना और गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्षों पहले, जब मैं 1994 में महामंत्री संगठन था, तभी से इस क्षेत्र से मेरा गहरा नाता रहा है।
कार्यालय उद्घाटन और विशेष दिन का महत्व
मनोहर लाल ने कहा कि संयोग से आज 25 अक्टूबर का दिन, जो हमारे दार्शनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस है, इस कार्यालय के उद्घाटन के लिए चुना गया है। लंबे समय से निर्माणाधीन यह कार्यालय आज कार्यकर्ताओं को समर्पित हो रहा है। यह अपने आप में सौभाग्य है कि यह शुभ अवसर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन पर हो रहा है।इससे कार्यकर्ताओं को भी उसी त्याग और समर्पण की भावना से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी, जिसे दीनदयाल जी ने अपने जीवन से हमें सिखाया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply