Haryana News: यमुनानगर में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, एक SI घायल

Yamunanagar Encounter: हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार देर रात धोलेरा-रादौर नए हाइवे पर मुठभेड़ हो गई। इस दौरान शेरगढ़ निवासी रजत कुमार, जिसके पिता का नाम कर्मवीर बताया जा रहा है, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया।मुठभेड़ में सीआईए-2यमुनानगर के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार को भी गोली लगी। गोली उनके कंधे के पास से आर-पार हो गई। घायल एसआई को तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना पाते ही एसपी यमुनानगर कमलदीप गोयल खुद सिविल अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अस्पताल परिसर और मुठभेड़ स्थल पर एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाश रजत कुमार लंबे समय से कई आपराधिक मामलों में वांछित था। सीआईए की टीम को उसकी गतिविधियों की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने धोलेरा-रादौर हाइवे पर नाका लगाया। पुलिस को देखते ही रजत ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
एसपी ने लिया स्थिति का जायजा
एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि पुलिस टीम पूरी तरह सतर्क थी और आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश ढेर हो गया। घायल एसआई का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।इलाके में तनावकी स्थिति को देखते हुएसुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply