बिहार चुनाव का काउंटडाउन शुरू! 6 अक्टूबर के बाद हो सकता है ऐलान, CEC के दौरे से पहले आया बड़ा आदेश

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, 6अक्टूबर के बाद राज्य में चुनावों की घोषणा की संभावना है। इसके साथ ही खबर है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द ही बिहार दौरे पर आने वाले हैं। उनके आगमन से पहले राज्य में ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
चुनाव से पहले ट्रांसफर-पोस्टिंग का आदेश
बिहार में विधानसभा चुनाव की आहट तेज़ हो गई है। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को एक महत्वपूर्ण पत्र भेजा है, जिसमें 6अक्टूबर तक सभी अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। यह पत्र बिहार के पुलिस महानिदेशक, विकास आयुक्त और विभिन्न विभागों के प्रधान सचिवों को भी भेजा गया है। आयोग की इस सक्रियता से संकेत मिल रहे हैं कि चुनावी तारीखों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है।
243 सीटों पर महागठबंधन बनाम NDA का मुकाबला
बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर इस बार मुख्य मुकाबला NDA और इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) के बीच होने जा रहा है। सभी राजनीतिक दल पहले से ही प्रचार में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2020में NDA के साथ मिलकर चुनाव जीता था, लेकिन इस बार के समीकरण बदले हुए हैं। बयानबाजी और सियासी रणनीतियों का दौर तेज़ है। संभावित घोषणा से पहले ही राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है और जनता को साधने की कवायद ज़ोर पकड़ रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply