कुरुक्षेत्र में दोस्तों के बीच चली गोली, युवक की पीठ में लगी एक गोली; मामूली बात को लेकर हुआ झगड़ा

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र की थानेसर अनाज मंडी में दो दोस्तों के बीच गोली चल गई है। जिसमें एक युवक की पीठ पर गोली लगी है। जिसका इलाज कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अनाज मंडी थानेसर में गोली चलने से एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान प्रिंस (18) के रूप में हुई है। प्रिंस किरमिच गांव का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, अनाज मंडी थानेसर में कुछ युवकों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान एक युवक ने गोली चला दी। गोली प्रिंस के पीठ में लगी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।प्रिंस को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। गोलीकांड की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।वही मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची जो मौके से नमूने एकत्रित कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंचे सुभाष मंडी चौकी के इंचार्ज मलकीत ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको डायल 112 की तरफ से सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और आगामी कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि गांव किरमच निवासी प्रिंस को गोली लगी है। उन्होंने कहा कि घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया हुआ है। और अभी जैसे ही परिजन की तरफ से शिकायत प्राप्त होगी तो उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply