Monsoon Update: तबाही मचाकर कमजोर पड़ा मॉनसून! पीछे छोड़े बाढ़-भूस्खलन के जख्म, अब उमस का प्रकोप

Weather Update: इस बार का मानसून देश के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक चारों तरफ तबाही का खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है। नदियां उफान पर हैं, लेकिन अब सितंबर के लगभग 10दिन खत्म होने के बाद देश को बारिश से कुछ राहत मिली है। IMD (मौसम विभाग) के अनुसार सितंबर के शुरुआती दौर में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, लेकिन आने वाले दिनों में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है, पर भारी बरसात की उम्मीद लगभग ना के बराबर है।
मैसम विभाग के अनुसार लोगों को अब चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, मौसम में आई नमी के साथ टेम्परेचर बढ़ने से उमस तेज होगी। विशेषकर मैदानी इलाकों में तापन बढ़ने की वजह से गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ल-NCR, बिहार और MP जैसे इलाकों में केवल बूंदाबांदी से ही उम्मीद है। पहाड़ी इलाकों को भी अब बारिश के कहर से राहत की संभावना है। स्काईमेट के अनुसार, 8से 15सितंबर के दर्मियां बीच मॉनसून की रफ्तार थमने तक के आसार हैं।
मौसम का ताजा अपडेट
पाकिस्तान में मौजूद गहरा डिप्रेशन अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, और इसका असर अब केवल गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्के रूप में देखा जा सकता है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में कोई नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय नहीं है, जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा। पश्चिमी तट, जिसमें दक्षिण गुजरात, केरल, कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक शामिल हैं, वहां भी बारिश की गतिविधियां काफी कम रहेंगी।
अगले सप्ताह का अनुमान
अगले एक हफ्ते तक राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी तट पर बारिश की संभावना बहुत कम है। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में मध्यम स्तर की बारिश होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश फिर से सक्रिय होगी। दक्षिण भारत में, खासकर तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में मध्यम बारिश के आसार हैं। हालांकि, पिछले 10दिनों की भारी बारिश की तुलना में अब औसत दैनिक बारिश काफी कम रहेगी। सितंबर में मॉनसून धीमा पड़ने लगता है, और 15सितंबर के बाद इसकी वापसी शुरू हो जाती है, जो आमतौर पर 15अक्टूबर तक पूरी होती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply