नेपाल की जेल से फरार 5 कैदियों की भारत में घुसपैठ नाकाम, सशस्त्र सीमा बल ने दबोचा

Nepal Jail Break: नेपाल में चल रहे Gen-Z आंदोलन के बीच देश भर में फैले प्रदर्शनों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। इस उथल-पुथल के दौरान मंगलवार को पोखरा, महोत्तरी और नक्खू की जेलों पर हमला किया गया, जिसका फायदा उठाते हुए 1600 से ज्यादा कैदियों के फरार होने में कामयाब रहे। वहीं, इनमें से 5 फरार कैदी भारत की सीमा पार करने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन भारत के सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने उन्हें सीमा पर ही पकड़ लिया।
1600 से ज्यादा कैदी फरार
नेपाल हिंसा का सबसे खतरनाक रूप जेलों पर हुए हमलों में दिखा गया है। पोखरा की जेल में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया, जिसका फायदा उठाते हुए करीब 900 कैदी फरार हो गए। नक्खू जेल (ललितपुर) में आग लगाई गई और सभी कैदी बाहर निकल आए। यहां राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी के चेयरमैन रवि लामिछाने को समर्थकों ने बाहर निकाला। वहीं, महोत्तरी के जलेस्वर जेल में प्रदर्शनकारियों और कैदियों ने मिलकर दीवार तोड़ दी, जिसमें 572 कैदी भाग निकले। दंग जिले की तुलसीपुर जेल से भी 127 कैदी भागे। यानी कुल मिलाकर 1600 से ज्यादा कैदियों के फरार होने की पुष्टि हुई है।
भारत सीमा पर SSB की सतर्कता
फरार कैदियों में से कुछ ने भारत में घुसने की कोशिश की, जो बिहार के सीतामढ़ी और आसपास के जिलों से सटी खुली भारत-नेपाल सीमा का फायदा उठाने की कोशिश में थे। सशस्त्र सीमा बल की इकाइयों ने मंगलवार की देर रात को चोरी-छिपे सीमा पार करने वाले पांच फरार कैदियों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, ये कैदी जलेश्वर जेल से भागे थे।
SSB के अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर सघन चेकिंग और गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए कैदियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उन पर अवैध घुसपैठ और अन्य अपराधों के आरोप लगाए जाएंगे। SSB ने नेपाल के साथ समन्वय बढ़ाने का आश्वासन दिया है ताकि बाकी फरार कैदियों को भी पकड़ा जा सके।
बिहार-UP बॉर्डर पर अलर्ट
भारत ने पड़ोसी देश की अस्थिरता पर चिंता जताई। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को नेपाल यात्रा स्थगित करने और मौजूदा लोगों को घरों में रहने की सलाह दी। इमरजेंसी नंबर जारी किए गए हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया, जबकि उत्तर प्रदेश के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत में संयुक्त गश्त बढ़ा दी गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply