Bihar: एशिया कप विजेता हॉकी टीम को CM नीतीश का बड़ा इनाम, हर खिलाड़ी को मिलेंगे 10 लाख रुपये

Asia Cup 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 08सितंबर को भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार उपलब्धि के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 10लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 5लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। यह सम्मान राजगीर में आयोजित हीरो एशिया कप 2025में भारत की 4-1से दक्षिण कोरिया पर जीत के बाद दिया गया। इस जीत के साथ ही भारत ने न केवल अपना चौथा एशिया कप खिताब हासिल किया, बल्कि 2026में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई किया।
राजगीर में रचा गया इतिहास
बिहार के राजगीर में पहली बार आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में दिलप्रीत सिंह ने दो गोल, सुखजीत सिंह और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल करके भारत को आठ साल बाद यह खिताब दिलाया। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि यह बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में हुई, जो बिहार खेल विश्वविद्यालय और राज्य खेल अकादमी के परिसर में स्थित है।
वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस जीत को देश के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा 'भारतीय हॉकी टीम ने राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025में शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।' इसलिए उन्होंने बिहार सरकार की ओर से सभी खिलाड़ियों को 10लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 5लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। ताकि उनका हौसला बढ़े और भविष्य में भी वे ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करें।
मालूम हो कि बिहार ने हाल के सालों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। राजगीर में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम ने न केवल एशिया कप 2025 की मेजबानी की, बल्कि इससे पहले 2024 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की भी मेजबानी की थी, जिसमें भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर खिताब जीता था। उस जीत के लिए भी नीतीश कुमार ने प्रत्येक खिलाड़ी और मुख्य कोच को 10 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply