डूब रही राजधानी! दिल्ली-NCR में भारी बारिश और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुश्किलें

Flood In Delhi: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। गाजियाबाद, नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक सड़कों पर लंबे जाम लग गए, जिससे लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुग्राम में सात किलोमीटर लंबे जाम में लोग तीन घंटे तक फंसे रहे। सोमवार देर रात नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश हुई। मंगलवार को स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम प्रशासन ने लोगों को घर से काम करने और स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया है।
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली के नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार सुबह 5बजे से हर घंटे औसतन 3.29लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद प्रशासन ने दिन में दो बार बाढ़ की चेतावनी जारी की। पहली चेतावनी सुबह 8बजे और दूसरी सुबह 9बजे जारी की गई, जब 2.29लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया।
प्रशासन की तैयारी और अलर्ट
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार शाम 5बजे से पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद करने का फैसला लिया है। प्रशासन का अनुमान है कि यमुना का जलस्तर मंगलवार शाम तक 206मीटर को पार कर सकता है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चेतावनी दी है कि जलस्तर 207मीटर तक पहुंच सकता है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
आगे की रणनीति
सीएम ने कहा कि यमुना में जितना पानी आएगा, उसे नियंत्रित तरीके से आगे छोड़ा जाएगा। बाढ़ क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की आशंका है, लेकिन दिल्ली को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन सतर्क है। लोगों से नदी किनारे न जाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply