मुंह मास्क लगाए लालबागचा राजा के दर्शन को पहुंची दयाबेन, क्या 7 साल बाद तारक मेहता में भी होगी वापसी?

TMKOC Dayaben: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन यानी दिशा वकानी की मुंबई वापसी ने फैन्स के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। 2018 में maternity leave के बाद शो छोड़ने वाली दिशा हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में गणपति दर्शन के लिए पहुंचीं।
बनारसी साड़ी, माथे पर चंदन का तिलक, आंखों में काजल और मास्क से चेहरा ढके दिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, मास्क के कारण कई फैन्स उन्हें पहचान नहीं पाए, लेकिन उनकी मौजूदगी ने शो में उनकी वापसी की अटकलों को हवा दे दी है।
असित मोदी से मुलाकात
दिशा की वापसी की खबरें तब और तेज हुईं, जब हाल ही में शो के निर्माता असित मोदी ने उनसे मुलाकात की और राखी बंधवाने की बात साझा की। फैन्स बेसब्री से दयाबेन के किरदार में दिशा की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि शो में उनकी अनुपस्थिति में कोई रिप्लेसमेंट नहीं किया गया। दिशा की मुंबई वापसी और पंडाल दर्शन को फैन्स शो में उनके कमबैक का संकेत मान रहे हैं। अगर दिशा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में लौटती हैं, तो यह उनके फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply