अयोध्या में नाबालिग से रेप पर फूटा CM योगी का गुस्सा, बोले- गोली नहीं मारेंगे तो क्या उनको...

Ayodhya Rape Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नाबालिग से रेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी चौतरफा घिरती नजर आ रही है। अयोध्या में 12 साल की नाबालिग से रेप के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि आरोपी समाजवादी पार्टी का है। उसने एक पिछड़ी जाति की लड़की के साथ बलात्कार किया। वह समाजवादी पार्टी के सांसद के साथ घूम रहे थे, लेकिन पार्टी नेता इससे नाखुश थे। समाजवादी पार्टी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे अपराधियों को गोली नहीं मारी जायेगी तो क्या माला पहनायी जायेगी?
अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और उनके नौकर राजू खान को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद से इस बारे में पूछा गया, लेकिन उन्होंने इस मामले से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया और कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अब इस मामले पर सीएम योगी ने बड़ा बयान दिया है और सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
जानिए क्या थी पूरी घटना
बता दें कि, अयोध्या में 12 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आरोपी ने पहले नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाया था। उसके साथ कई बार रेप किया गया। यह मामला तब सामने आया जब नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई।
पीड़िता के पिता की दो साल पहले मौत हो गई थी। आरोप है कि करीब ढाई महीने पहले पीड़िता खेतों से मजदूरी करके लौट रही थी। उस वक्त आरोपी राजू ने उसे बताया था कि बेकरी मालिक मोईद खान ने उसे मिलने के लिए बुलाया है। मोईद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद राजू ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पहले तो मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन जब मामला बढ़ा तो पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply