REPUBLIC DAY 2024 LIVE UPDATE: कर्तव्य पथ पर खत्म हुई 75वें गणतंत्र दिवस की परेड, महिला डेयरडेविल संघ वायुसेना ने दिखाया दमखम
REPUBLIC DAY 2024 LIVE UPDATE: भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरे विश्व की निगाहें आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पथ पर होगी। जहां पूरा विश्व भारत की ताकत को देखेगा। हर वर्ष की तरफ इस बार गणतंत्र दिवस बिल्कुल अलग होगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस बार भारत के ऐतिहासिक पल पर मुख्य अतिथि होंगे।
वायुसेना का फ्लाई पास्ट
कर्तव्य पथ पर वायुसेना का फ्लाई पास्ट भी देखने को मिला है। जमीन में हजारों फीट की ऊंचाई पर स्वदेशी निर्मित तेजस के बाद राफेल ने उड़ान भरी। वायुसेना के बेड़े में 29 लड़ाकू विमान, सात परिवहन विमान, 9 हेलीकॉप्टर और एक हेरिटेज विमान शामिल हो रहे हैं। पहली बार स्वदेश निर्मित तेजस विमान ने चार विमानों के समूह में उड़ान भरी है। मिग 29, अपाचे, प्रचंड, डकोटा, राफेल, आईएल 38, सुखोई 30, तेजस, 6 जगुआर अमृत फार्मेशन, 3 सुखोई त्रिशूल व 1 राफेल वर्टिकल चार्ली फार्मेशन आसमान में करतब दिखा रहे हैं।
महिला डेयरडेविल बाइकर्स ने दिखाया करतब
सीआरपीएफ, बीएसएफ और एसएसबी की महिला कर्मियों ने मोटरसाइकिल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान साहसिक करतब दिखाकर देश की नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। इसमें 260 से ज्यादा महिलाएं चंद्रयान, सर्वत्र सुरक्षा, अभिवादन और योग से सिद्धि समेत विभिन्न बनावटों के माध्यम से अपनी बहादुरी, वीरता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन कर रही हैं।
परेड का हिस्सा बनी लद्दाख की झांकी
लद्दाख की झांकी भी परेड का हिस्सा बनी है। यह 'विकसित भारत: लद्दाख की यात्रा में रोजगार के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना' विषय पर आधारित है। भारतीय महिला आइस हॉकी टीम में विशेष रूप से लद्दाखी खिलाड़ी शामिल हैं जो सशक्तिकरण का प्रतीक है। झांकी में इस उपलब्धि को दर्शाया गया है और लड़कियों को बर्फ के बीच आइस हॉकी खेलते हुए दिखाया गया है।
चुनाव आयोग और लोक निर्माण की झांकी भी बनी परेड का हिस्सा
भारत के चुनाव आयोग की झांकी भी परेड का हिस्सा बनी है। इसमें वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी में सेंट्रल विस्ट्रा की थीम देखने को मिली। इसमें संसद का पूरे हिस्से को प्रदर्शित किया गया था। संस्कृति मंत्रालय की झांकी में बौद्ध, जैन संतों के संवाद को थीम में शामिल किया गया है।
उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखी रामलला की दर्शन
उत्तर प्रदेश की झांकी कर्तव्य पथ से गुजरी। इस झांकी की थीम अयोध्या: विकसित भारत समृद्ध विरासत रही। अयोध्या के राम मंदिर और रामलला के गीत यूपी की झांकी के साथ बजाए गए। उत्तर प्रदेश की झांकी के पीछे तेलंगाना की झांकी आ रही है, जिसकी थीम - जमीनी स्तर पर लोकतंत्र- तेलंगाना के स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत रही।
कर्तव्य पथ पर निकली गुजरात की झांकी
कर्तव्य पथ से आंध्र प्रदेश की झांकी गुजर रही, जिसकी थीम 'आंध्र प्रदेश में स्कूली शिक्षा में बदलाव से छात्रों को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना' थी। इसके पीछे लद्दाख, तमिलनाडु और गुजरात की झांकी हैं। उनके पीछे मेघालय और झारखंड की झांकी हैं।
ओडिशा और छत्तीसगढ़ की झांकी
मध्य प्रदेश की झांकी आत्मनिर्भर महिला-विकास का मंत्र थीम के साथ गुजर रही है। उनके पीछे ओडिशा की झांकी है, जिसकी थीम है विकसित भारत में महिला सशक्तिकरण है। ओडिशा के पीछे छत्तीसगढ़ की झांकी है, जिसकी 'थीम बस्तर मुरिया दरबार की आदिम जन संसद' है।
हरियाणा और मणिपुर की गुजरी झांकी
हरियाणा की झांकी गुजरी जिसकी थीम मेरा परिवार मेरी पहचान रही। उसके पीछे मणिपुर की झांकी 'थम्बल गी लंगला-कमल धागे' की थीम के साथ कर्तव्य पथ से गुजरी।
अरुणाचल प्रदेश से हुई झांकी की शुरुआत
अरुणाचल प्रदेश की झांकी के साथ राज्यों की झांकियों की शुरुआत हो गई है। इस झांकी में बुगुन समुदाय दिखाया गया है।
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं ने परेड की
कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं ने परेड की। इन बच्चों को बहादुरी, कला एवं संस्कृति, नवाचार, विज्ञान, समाज सेवा, खेलकूद के क्षेत्र में असाधारण क्षमताओं व उत्कृष्ठ उपलब्धि वाले बच्चों को सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है।
एनसीसी, एनएसएस का मार्च
राष्ट्रीय कैडेड कोर यानी एनसीसी छात्राओं की पहली मार्चिंग टुकटी में 148युवा छात्राओं ने अपना कर्तव्यपथ कदमताल मिलाया। इसके बैंड का प्रतिनिधित्व भी छात्राओं ने किया। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना का मार्चिंग दस्ता कर्तव्य पथ से गुजरा जिसमें 200महिला स्वंयसेवी शामिल हैं।
सीमा सुरक्षा बल की ऊंट टुकड़ी
कर्तव्य पथ पर सीमा सुरक्षा बल की ऊंट टुकड़ी गुजर रही है। इस टुकड़ी का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट मनोहर सिंह खींची कर रही हैं। ये दूसरी बार है जब महिला ऊंट सवार अपने सजे हुए ऊंटों पर परेड में हिस्सा ले रही हैं।
फ्रांस के दस्ते ने परेड की
कर्तव्य पथ पर फ्रांसीसी विदेशी सेना के दूसरे इन्फैंट्री रेजिमेंट के 30संगीतकारों और फ्रांसीसी मार्चिंग दल से युक्त फ्रांसीसी विदेशी सेना संगीत बैंड ने परेड किया। जिसके ऊपर कर्तव्य पथ पर दो राफेल लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरे।
भारत की नारी शक्ति प्रदर्शन
पूरी दुनिया देश की नारी शक्ति का प्रदर्शन देख रही है। ये पूरा दल महिला जवानों का है। भारतीय नौसेना का दल कर्तव्य पथ पर परेड कर रहा है।
पहली बार महिला ट्राई सर्विस टुकड़ी कर्तव्य पथ से गुजरी
ट्राई सर्विस का दस्ता अब कर्तव्य पथ से गुजर रहा है। इस पूरे दस्ते में महिला जवान हैं। इसमें तीनों सेना-जल, थल और वायु सेना की महिला जवान हैं। ऐसा पहली बार है जब ट्राई सर्विस की महिला टुकड़ी एक साथ कर्तव्य पथ पर परेड कर रहे हैं।
कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस की परेड शुरू
कर्तव्य पथ पर परेड शुरू हो गई है। इस परेड में मद्रास रेजिमेंट के वीर थंबिज नजर आए। इस दस्ते का नेतृत्व कैप्टन यश डाडल कर रहे हैं। इसके बाद गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, गोरखा ट्रेनिंग सेंटर और गोरखा ट्रेनिंग सेंटर का संयुक्त बैंड दस्ता कर्तव्य पथ से गुजरा।
देश वासियों को PM मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई
गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद!'
इस बार गणतंत्र दिवस पर दर्शकों में अलग ही जोश है। गणतंत्र दिवस पर पहली बार राम मंदिर की झांकी का दीदार होगा। इस साथ ही लद्दाख की संसकृति की एक झलक देखने को मिलेगी। वही इस बार गुजरात के मोढेरा के सूर्य मंदिर को दिखाया जाएगा। यह पूरा कार्यक्रम 90मिनट तक चलेगा। इस बार गणतंत्र दिवस विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका की थीम रखी गई है। साथ ही यह थीम पर गणतंत्र दिवस परेड महिला केंद्रित होगी।
अलग अदांज में परेड की शुरुआत
हर साल गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती है, लेकिन इस बार देशभर से आई 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज करेंगी। साथ ही इस बार मिलिट्री बैंड के बजाय शंख नगाड़े की ध्वानि से परेड की शुरुआत होगी। 15 महिला पायलट फ्लाईपास्ट में हिस्स लेंगी। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के पुख्ते इंतेजाम किए गए है। कर्तव्य पथ के साथ उसके आसपास कुल 14,000 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
Leave a Reply