Search KhabarFast

Press ESC to close

दीपावली पर दिखी सोना-चांदी की चमक, 6.05 लाख करोड़ रुपये का कारोबार कर तोड़ा रिकॉर्ड

दीपावली पर दिखी सोना-चांदी की चमक, 6.05 लाख करोड़ रुपये का कारोबार कर तोड़ा रिकॉर्ड

Diwali Sales Record: दीपावली का त्योहार समृद्धि, उजाले और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इस साल 2025में यह त्योहार भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक नया आयाम स्थापित करने वाला साबित हुआ है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दीपावली के दौरान देशभर में कुल बिक्री रिकॉर्ड 6.05लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो पिछले साल के 4.25लाख करोड़ रुपये से पूरे 25प्रतिशत ज्यादा है। यह आंकड़ा न केवल उपभोक्ता विश्वास की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि GST सुधारों, स्वदेशी अभियान और ग्रामीण बाजारों के विस्तार का भी सबूत पेश करता है।

वस्तुओं और सेवाओं का योगदान

CAIT की रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा 60प्रमुख वितरण केंद्रों पर किए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि इस बिक्री में वस्तुओं पर 5.40लाख करोड़ रुपये और सेवाओं पर 65,000करोड़ रुपये का खर्च हुआ।  नवरात्रि (29सितंबर) से दीपावली (20अक्टूबर) तक चले इस अवधि में मेट्रो शहरों के अलावा टियर-2और टियर-3शहरों तथा ग्रामीण इलाकों ने भी योगदान दिया। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों ने कुल बिक्री का लगभग 28प्रतिशत हिस्सा जोड़ा, जो बाजार की गहराई बढ़ने का संकेत है।

बता दें, ट्रेडर कॉन्फिडेंस इंडेक्स (TCI) 7.8से बढ़कर 8.6और कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स (CCI) 8.4पर पहुंच गया। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे अमेजन इंडिया ने 276करोड़ ग्राहक विजिट्स रिकॉर्ड किए, जिसमें प्रीमियम स्मार्टफोन्स (30,000रुपये से ऊपर) की बिक्री में 30प्रतिशत की वृद्धि हुई। ऑनलाइन ऑर्डर वॉल्यूम 24प्रतिशत बढ़ा, जबकि कुल मर्चेंडाइज वैल्यू में 23प्रतिशत की उछाल आया।

सोना-चांदी बाजार भी जगमगाया

धनतेरस के मौके पर उपभोक्ताओं ने धातु बाजार में भी जोरदार खरीदारी की। CAIT की रिपोर्ट की मानें तो सोना और चांदी पर कुल खर्च 60,500करोड़ रुपये रहा, जो कुल बिक्री का लगभग 10प्रतिशत है।  हालांकि वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें 60प्रतिशत बढ़ चुकी हैं - 10ग्राम सोना 1,30,000रुपये से ऊपर पहुंच गया, फिर भी खरीदारों ने सिक्कों, बार्स और हल्के आभूषणों की ओर रुख किया। चांदी की बिक्री पिछले वर्ष से दोगुनी हो गई, क्योंकि यह ज्यादा किफायती विकल्प साबित हुई।

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के अनुसार, दिवाली के दौरान 50-60 टन आभूषणों की बिक्री हुई, जिसकी वैल्यू 85,000 करोड़ रुपये रही। पूरे पांच दिवसीय उत्सव (धनतेरस से भाई दूज तक) में यह आंकड़ा 1 से 1.35 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली के बुलियन मार्केट में अकेले 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले साल से 25 प्रतिशत अधिक है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AIIMS Delhi Vacancy: ₹45,000 सैलरी के साथ मिलेगी सरकारी नौकरी, AIIMS दिल्ली में निकली बंपर भर्ती; तुरंत करें अप्लाई

AIIMS Delhi Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन (CCM) में प्रोजेक्ट कोड N-2553 के तहत फील्ड स्टाफ का एक अस्थायी पद भरा जा रहा है।

Gold-Silver Price: क्या सस्ता हुआ सोना या बढ़ी कीमत? खरीदारी से पहले चेक करें 4 अप्रैल के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 4अप्रैल 2026, शनिवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में हल्की स्थिरता के साथ मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर रिटेल भाव प्रभावित हो रहे हैं। 24कैरेट सोने का औसत भाव लगभग ₹15,094प्रति ग्राम है, जबकि 22कैरेट सोना ₹13,836प्रति ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी का रेट ₹2,49,900प्रति किलोग्राम के आसपास है।

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द शुरु होगी 81,000 पदों पर मेगा भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

UP Police Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27के यूपी पुलिस में 81,000से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अभियान उपनिरीक्षक (SI), सिविल पुलिस आरक्षी (Constable), रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-A) और गोपनीय उपनिरीक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों में होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast