Search KhabarFast

Press ESC to close

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पत्नी को देना चाहते हैं गोल्ड, खरीदते समय न करें ये गलती

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पत्नी  को देना चाहते हैं गोल्ड, खरीदते समय न करें ये गलती

Karwa Chauth 2025: करवाचौथ पर मौके पर हर पति चाहता है कि वह अपनी पत्नी को गोल्ड की ज्वेलरी तोहफे में दे। ऐसा में कई लोग सोना खरीदते समय चुक जाते हैं और बड़ी गलती कर बैठते हैं। बिना शुद्धता चेक किए सोना खरीदना उनकी सबसे बड़ी गलती होती है। कई दुकानदार 22 या 24 कैरेट गोल्ड के नाम पर मिक्स सोना बेच देते हैं। इससे कीमत तो ज्यादा चुकानी पड़ती है, लेकिन सोना शुद्ध नहीं होता है।

कहां से सोना खरीदना सही

सोना खरीदते समय इस बात हमेशा ध्यान रखें कि हमेशा भरोसेमंद शॉप से ज्वेलरी खरीदें। जिससे आपको ज्यादा दाम न चुकाने पड़ जाए। इसके साथ ही साइज का सही अनुमान न लगाना भी गलती है। अंगूठी या ब्रेसलेट के लिए सही साइज का होना जरूरी है। गलत साइज होने पर न तो पहनने में आराम मिलेगा और न ही इसे वापस बदलना आसान होगा।

सोने के दाम की करें तुलना

त्योहारों के सीजन में सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। कई बार दुकानदार त्योहार के समय कीमत बढ़ा देते हैं। इसलिए कीमत की तुलना न करना भी नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले अलग-अलग शॉप पर जाकर रेट चेक करें। गहनों का डिजाइन देखकर जल्दबाजी में खरीदने पर भी आपको घाटा हो सकता है। कभी-कभी डिजाइन पुराना या नकली पत्थरों वाला हो सकता है। हमेशा ज्वेलरी के स्टोन और डिजाइन की क्वालिटी जरूर चेक कर लें। ये लंबे समय तक यूज के लिए जरूरी होते हैं।

सस्ता सोना न खरीदें

अगर आप सोने की ज्वेलरी खरीदें तो उसके साथ बिल और सर्टिफिकेट जरूर लें। हर गहने के साथ बिल और शुद्धता प्रमाण पत्र जरूर होना चाहिए। कई बार बहुत से ज्वेलर्स त्योहार पर सस्ता सोना देते हैं। लोगों को लगता है ऐसा किसी स्कीम के तहत करते हैं, जबकि बहुत से ज्वेलरी ऐसे मौकों पर मिलावटी सोने के गहने बेच देते हैं। इसलिए इस बात का भी खास ध्यान रखें कि सस्ते के चक्कर में मिलावटी सोना बीवी को गिफ्ट न करें। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AIIMS Delhi Vacancy: ₹45,000 सैलरी के साथ मिलेगी सरकारी नौकरी, AIIMS दिल्ली में निकली बंपर भर्ती; तुरंत करें अप्लाई

AIIMS Delhi Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन (CCM) में प्रोजेक्ट कोड N-2553 के तहत फील्ड स्टाफ का एक अस्थायी पद भरा जा रहा है।

Gold-Silver Price: क्या सस्ता हुआ सोना या बढ़ी कीमत? खरीदारी से पहले चेक करें 4 अप्रैल के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 4अप्रैल 2026, शनिवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में हल्की स्थिरता के साथ मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर रिटेल भाव प्रभावित हो रहे हैं। 24कैरेट सोने का औसत भाव लगभग ₹15,094प्रति ग्राम है, जबकि 22कैरेट सोना ₹13,836प्रति ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी का रेट ₹2,49,900प्रति किलोग्राम के आसपास है।

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द शुरु होगी 81,000 पदों पर मेगा भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

UP Police Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27के यूपी पुलिस में 81,000से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अभियान उपनिरीक्षक (SI), सिविल पुलिस आरक्षी (Constable), रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-A) और गोपनीय उपनिरीक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों में होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast