दिल्ली में हुआ बिहार के गैंग का खात्मा, 4 अपराधी एनकाउंटर में ढेर

Delhi Encounter: राजधानी दिल्ली के बहादुर शाह मार्ग पर दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम और 4 कुख्यात बदमाशों के बीच मुठेभड़ हुई। मुठभेड़ में चार आरोपियों घायल हो गए। पुलिस ने इन सभी अपराधियों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इन सभी आरोपियों पर हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज है।
राजधानी दिल्ली के बहादुर शाह मार्ग पर सुबह करीब 2.20बजे,दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम और 4आरोपियों के बीच गोलीबारी हुई।मुठभेड़ में बिहार के रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) मारे गए।रंजन पाठक, बिमलेश महतो और मनीष पाठक सीतामढ़ी, बिहार के रहने वाले थे और अमन ठाकुर करवाल नगर, दिल्ली का रहने वाला था।सिग्मा एंड कंपनी नामक यह गिरोह बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में सक्रिय था। यह गिरोह हत्या, रंगदारी, फिरौती और हथियारों की तस्करी में लिप्त था। पिछले कुछ महीनों से यह गैंग दिल्ली-एनसीआर में ठिकाना बदल-बदल कर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।
डीसीपी अपराध शाखा संजीव यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर रोहिणी में सुबह करीब 2:20 बजे एक मुठभेड़ में बिहार के कुख्यात रंजन पाठक गिरोह के चार सदस्यों को मार गिराया। गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने इलाके में जाल बिछाया। जब पुलिस टीम ने संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई। चारों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें रोहिणी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
मारे गए लोगों की पहचान रंजन पाठक, बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33), और अमन ठाकुर (21) के रूप में हुई है। ये चारों बिहार में कई हत्याओं और सशस्त्र डकैती सहित कई मामलों में वांछित थे। दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और फोरेंसिक तथा अपराध स्थल जाँच टीमों को बुलाया गया। आगे की जांच जारी है।
Leave a Reply