पाकिस्तान में खुलेआम सेना पर गोलीबारी, लोगों बीच मचा हड़कंप, जानें वजह

Pakistan News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रात भर चली गोलीबारी और विस्फोटों ने एक बार फिर से अंदरूनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय खबरों के अनुसार, क्वेटा-कराची नेशनल हाईवे पर सड़क जाम के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षाबलों और हथियारबंद विद्रोहियों के बीच झड़प हुई। रिपोर्ट्स में कहा गया कि इस हमले से पाकिस्तानी सेना को नुकसान हुआ है। वहीं, विद्रोहियों को कोई क्षति नहीं पहुंची।
क्या थी इस गोलीबारी की वजह?
यहां पर सेना ने क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल कर बम गिराए थे। फिलहाल अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कि गई। ये घटना बताती है कि बलूचिस्तान में किस तरह से अस्थिरता बढ़ रही है, जहां अलगाववादी समूहों की गतिविधियां तेज हो रही। ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) और एक्स पर वायरल पोस्ट्स के मुताबिक, मंगूचार में लगभग एक घंटे तक चेक पॉइंट्स लगाए गए थे। यहां देर रात अचानक भारी गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
इसके साथ ही सड़को पर जाम लग गया और स्थानीय लोग घरों में छिप गए। ये हमला बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी जैसे संगठनों से जुड़ा माना जा रहा है, जो पाकिस्तानी सेना पर संसाधनों के शोषण का आरोप लगाते हुए स्वतंत्रता की मांग कर रहे हैं।
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनाव
इस घटना के बीच अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भी तनाव बढ़ गया है। 22 अक्टूबर को दक्षिण वजीरिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना के बीच झड़प हुई, जहां टीटीपी ने एक सैन्य चौकी पर हमला कर 25 सैनिकों की मौत का दावा किया। पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन हमलों का जवाब दिया। ये अफगान तालिबान के साथ चल रहे संघर्षों का हिस्सा है जहां अक्टूबर में काबुल और कंधार पर हवाई हमले किए गए।
Leave a Reply