‘राजनीती में फेल...इसलिए वह रोज नया नया कारोबार ढूंढ रहे हैं’ अनिल विज ने राहुल गांधी पर कसा तंज

HARYANA NEWS: हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कांग्रेसियों को ताड़का और भस्मासूर प्रजाती का बता कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। विज ने राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में मिठाई की दूकान पर मिठाई बनाने को लेकर भी व्यंगात्मक टिप्पणी की और कहा वह राजनीती में फेल हो चुके हैं इसलिए वह रोज नया नया कारोबार ढूंढ रहे हैं, लेकिन जो लाहौर में भी फेल है वो पिशोर में भी फेल है।
दिवाली बीते अभी एक दिन भी नहीं हुआ की हरियाणा में खराब AQI यानी प्रदूषण को लेकर राजनीती शुरू हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरजेवावाला ने ट्वीट करके कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार की एक और नायब उपलब्धि देखिये प्रदेश ने प्रदूषण में अब दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। इस पर केबिनेट मंत्री अनिल विज ने करारा जवाब दिया है। अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान में कुछ तत्व और कुछ पार्टीयां ऐसी हैँ जो लगातार हिन्दू धर्म, हिन्दू संस्कृति और हिन्दू धर्म की परम्पराओं का विरोध करती हैं।
ये पहले भी विरोध करते थे- अनिल विज
अनिल विज ने कहा कि ये पहले भी विरोध करते थे जब ऋषि मुनि यज्ञ किया करते थे तो ताड़का और भस्मासुर उसमें हड्डियां डाल के उसको भृष्ट करते थे, ये भी उसी प्रजाती के लोग है, ये हिन्दू धर्म को अपनी वाणी से भृष्ट करके उसका अनादर करते हैं।
Leave a Reply