शादी के लिए तैयार नहीं थे प्रेमी जोड़े घरवाले, फिर घर से भाग कर मौत को लगाया गले, जानें इस आत्महत्या की पूरी कहानी

Kaithal Suicide: हरियाणा के कैथल में प्रेमी जोड़े ने सल्फास निगलकर सुसाइड कर लिया। दोनों पूंडरी के एक होटल के कमरे में ठहरे हुए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया। 9 घंटे बाद इलाज के दौरान युवक की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
सूत्रों के मुताबिक दोनों शादी करना चाहते थे। परिवार के लोग इनके खिलाफ थे। इसलिए दोनों घर से भाग गए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिए हैं। मृतकों की पहचान गांव करोड़ा के सुखविंदर (20) और हाबड़ी गांव की राजवंत (18) के रूप में हुई है। इन दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेस संबंध चल रहा था। जिसके बाद मंगलवार को दोनों ने घर भागने का फैसला किया और ग्रीन फील्ड होटल में जाकर दोनों ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद दोनों की तबीयत खराब हो गई। युवक और युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, कुछ घंटों के इलाज के बाद युवक को भी मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
पूंडरी चौकी इंचार्ज बहादुर सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। होटल के कमरे में छानबीन की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply