अब कैसी हैं सुनीता विलियम्स, उनकी इस यात्रा का कितना मिलेगा फायदा, एक नजर डालें उनके ऐतिहासिक सफर पर

Sunita Williams Return: अंतरिक्ष में करीब 9 महीनों का सफर तय कर नासा की एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की घर वापसी हो गई। नासा और स्पेसएक्स ने मिलकर इस मिशन को सफल बनाया। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की फ्लोरिडा तट पर लैंडिंग हुई। उसके बाद उनकी मेडिकल जांच की गई। जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए। उनका अंतरिक्ष से धरती तक का सफर कई कारणों से अनोखा रहा।
9 महीने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में बिताने के बाद कुछ घंटे पहले सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर वाला स्पेसएक्स कैप्सूल पैराशूट से मैक्सिको की खाड़ी में उतरा गया। इसके बाद पूरी दुनिया में खुशी की लहर दौड़ गई। करीब 1 घंटे बाद कैप्सूल से अंतरिक्ष यात्री बाहर निकल कर आए और कैमरों के सामने हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। अब सवाल यह है कि सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी के बाद अब कैसी हैं, क्या सभी अंतरिक्ष यात्री सेफ हैं? ऐसे कई सवाल है जो काफी ज्याद महत्वपूर्व है। चलिए जानते है अंतरिक्ष से लेकर उनके धरती तक के सफर की पूरी कहानी
मिशन की शुरुआत
सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 5 जून, 2024 को बोइंग स्टारलाइनर के पहले क्रूड टेस्ट मिशन पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए। यह मिशन मूल रूप से 8 दिन का था। जिसके बाद स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी (थ्रस्टर फेल होना और हीलियम लीक) के कारण उनकी वापसी टल गई। नासा ने सुरक्षा कारणों से स्टारलाइनर को बिना क्रू के वापस भेजा, और वे ISS पर रुक गए।
वर्तमान स्थिति
सुनीता और बुच अब तक 286 दिनों से ज्यादा अंतरिक्ष में बिता चुके हैं। वे 18 मार्च, 2025 को स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन के जरिए धरती पर लौट आए हैं। लंबे समय तक माइक्रोग्रैविटी में रहने से उनकी मांसपेशियों और हड्डियों पर असर पड़ा। वापसी के बाद तस्वीरों में वे पतली और कमजोर दिखीं, लेकिन नासा ने कहा कि वे स्थिर हैं। धरती पर लौटने के बाद, उन्हें मांसपेशियों की कमजोरी और ग्रैविटी के अनुकूल ढलने में समय लगेगा। नासा के मुताबिक, 45 दिन का रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम उनकी रिकवरी के लिए तैयार है।नासा और स्पेसएक्स ने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। क्रू-9 मिशन के तहत ड्रैगन कैप्सूल ने फ्लोरिडा तट पर सफल plashdown किया, जो उनकी सुरक्षा का प्रमाण है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply