गोलियों की गूंज से दहल उठा मुंगेर, कब्रिस्तान की जमीन को लेकर हुआ दो पक्षों में खूनखराबा; एक घायल

Munger Firing: बिहार के मुंगेर जिले में एक पुराने भूमि विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया, जब कब्रिस्तान की सीमांकन को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी और पथराव हो गया। इस झड़प में एक युवक को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं, जबकि ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारी संख्या में बल तैनात किया और 22 लोगों को हिरासत में ले लिया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये घटना मुंगेर के सफिया सराय थाना क्षेत्र के फरदा गांव की है। जहां दोपहर के समय एक पक्ष बबलू मल्लिक और उनके परिजन ने कब्रिस्तान की विवादित जमीन पर बाउंड्री दीवार बनाने की कोशिश कर रहा था। इस जमीन का मालिकाना हक दशरथ यादव के पास बताया जा रहा है, लेकिन बबलू मल्लिक पक्ष लंबे समय से कब्जे की कोशिश में लगा हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों ने इस निर्माण को रोकने के लिए विरोध शुरू किया, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया।
विवाद बढ़ते ही बबलू मल्लिक गुट ने कथित तौर पर करीब 50 राउंड गोली चलाई, जबकि ग्रामीणों ने ईंट-पत्थरों से जवाब दिया। इस दौरान फरदा गांव निवासी अंकुश कुमार के बाएं पैर में गोली लग गई। गोली घुटने के पास से होकर हड्डी को चीरते हुए निकल गई, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अंकुश को तुरंत मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पथराव में कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें भी आईं, लेकिन आधिकारिक रूप से केवल एक घायल की पुष्टि हुई है।
25 साल पुराना कोर्ट केस
जानकारी के अनुसार, यह विवाद कोई नई बात नहीं है। बताया जा रहा है कि यह जमीन पर 25 सालों से अदालत में मुकदमा चल रहा है। दो दिन पहले ही स्थानीय सत्यवती थाने की पुलिस ने बबलू मल्लिक को दीवार निर्माण न करने की चेतावनी दी थी। लेकिन रविवार को फिर से प्रयास किया गया, जिसने आग में घी डालने का काम किया। कब्रिस्तान जैसी संवेदनशील जगह पर भूमि हड़पने की कोशिश ने समुदाय के धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया है, जिससे मामला और जटिल हो गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply