नाव पटलने से 7 लोगों की मौत, आठ लोगों निकाला गया सुरक्षित; सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Shivpuri Boat Incident: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से बड़ा हादसा हो गया। जहां देव मंदिर के दर्शन करने जा रहा श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। साथ ही सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव की टीम बाहर मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, शिवपुरी के खनियांधाना के ग्राम रजावन में माताटीला डेम के भराव में स्थित साटोरिया मंदिर पर दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों की नाव डूबी गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। नाव डूबने से सात लोग डेम में डूब गए और 8 लोगों को गांव वालों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। नाव में बच्चे समेत 15 लोग सवार थे। डूबने वालों में 3 महिला 2 नाबालिक बच्चियां और 2 नाबालिक बालक भी थे। वहीं घायलों में 2 पुरुष 4 महिलायें और 1 नाबालिक बच्चा बताया जा रहा है जिसमें 1 महिला की हालात गंभीर बताई जा रही है। नाव चालक को भी बचा लिया गया है।
सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये अर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कमाना की। वहीं, भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए गए। इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी कलेक्टर, एसपी से बातचीत की और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply